16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूडान में पैरामिलिट्री का आतंक जारी, 14 लोगों को उतारा मौत के घाट

Sudan Violence: सूडान में पैरामिलिट्री आरएसएफ का आतंक थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक बार फिर आरएसएफ के लड़ाकों ने निर्दोष लोगों पर हमला करते हुए उन्हें अपना शिकार बनाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 5 Jun 2025, 11:16 AM IST

RSF fighters

RSF fighters (Photo - Washington Post)

सूडान (Sudan) में सेना और अर्धसैनिक बल (पैरामिलिट्री) रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ - आरएसएफ (Rapid Support Forces – RSF) के बीच 15 अप्रैल, 2023 को शुरू हुआ युद्ध अभी भी जारी है। दोनों पक्षों के बीच 2 साल से ज़्यादा समय से चल रही इस जंग का खामियाजा पूरे देश भुगतना पड़ा है। अब तक हज़ारों लोग इस जंग की वजह से मारे गए हैं। इतना ही नहीं, युद्ध की वजह से लाखों लोग अपना घर गंवाकर विस्थापित हो गए हैं अभी भी लोग बड़े मुश्किल हालात में जी रहे हैं। सूडान में चल रही हिंसा की वजह से देश में खाने का संकट भी काफी गंभीर हो गया है। करोड़ों लोग खाने के संकट से गुज़र रहे हैं। इतने लंबे समय से चल रही हिंसा अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रही है। सूडान में आए दिन ही आरएसएफ, निर्दोष लोगों पर हमले करती है और अब एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है।

14 लोगों की मौत

आरएसएफ ने सूडान के उत्तरी दारफुर (North Darfur) राज्य की राजधानी अल फशीर (Al Fashir) में बुधवार को एक विस्थापन शिविर के अंदर बने बाजार पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से चीखपुकार और भगदड़ मच गई। गोलीबारी के बीच लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। आरएसएफ के इस हमले में 14 लोगों की मौत हो गई।


यह भी पढ़ें- बोलीविया में बस एक्सीडेंट, 3 लोगों की मौत और 15 घायल

कई लोग घायल

सूडान के उत्तरी दारफुर राज्य की राजधानी अल फशीर में बुधवार को आरएसएफ के हमले में कई लोग घायल भी हो गए। घायलों को इलाज के लिए नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

आरएसएफ की तरफ से अब नहीं नहीं आई प्रतिक्रिया

आरएसएफ की तरफ से अब तक इस हमले पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि उत्तरी दारफुर पर कब्ज़े के लिए आरएसएफ समय-समय पर राजधानी अल फशीर में इस तरह के हमले करता है।

यह भी पढ़ें- हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में नहीं मिलेगा विदेशी छात्रों को दाखिला, ट्रंप ने लगाई वीज़ा पर रोक