बोलीविया (Bolivia) में इस साल रोड एक्सीडेंट्स (Road Accidents) के कई मामले सामने आए हैं। इन रोड एक्सीडेंट्स के ज़्यादातर मामलों में बस हादसे का शिकार बनी है। अब बोलीविया में बस एक्सीडेंट (Bus Accident) का एक और मामला सामने आया है। बुधवार को बोलीविया में पोटोसी (Potosi) में जैमे मेंडोज़ा हाईवे के किनारे सोपोयो समुदाय के पास यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। यातायात पुलिस के निदेशक ने बताया कि बस ड्राइवर ने ला पाज़ (La Paz) तक पहुंचने के लिए एक शॉर्टकट लिया, लेकिन एक मोड़ पर बस बेकाबू हो गई और पलट गई।