6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमेरिका जाने वाले यात्री ध्यान दें! एडिडास, नाइक जैसे ब्रांड के कपड़े ले जा रहे हैं तो हो जाएं सावधान, एयरपोर्ट पर ही सामान हो रहा ज़ब्त

अगर आप अमेरिका जा रहे हैं और आपके पास 7-8 टी-शर्ट्स मशहूर ब्रांड्स की हैं तो आपकी जांच होगी। आपसे इतनी ज्यादा टी-शर्ट्स ले जाने की वजह पूछी जाएगी

2 min read
Google source verification
People going to America not take clothes of Duplicate of Adidas, Nike like Brands

People going to America not take clothes of Duplicate of Adidas, Nike like Brands

अगर आप अमेरिका (USA) जा रहे हैं तो थोड़ा सा संभल जाए। क्योंकि अमेरिका जाने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट पर ही काफी कड़ी चेकिंग की जा रही है। खासकर उनकी जो लोग एडिडास (Adidas), नाइक (Nike), प्यूमा (Puma) जैसे ब्रांड के कपड़े या सामान ले जा रहे हैं। एयरपोर्ट पर ही आपके इन ब्रांड्स के सामान की गहन जांच की जाएगी और अगर कहीं ये कपड़े नकली निकले तो आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है या फिर आप पर केस भी दर्ज किया जा सकता है। लेकिन ऐसा क्यों हो रहा है वो भी हम आपको बता रहे हैं। 

कंपनियों ने घाटे की की है शिकायत

दरअसल कई देशों से एडिडास, नाइक और प्यूमा जैसे बड़े ब्रांड्स के नकली सामान बेचने के लगातार केस सामने आ रहे हैं जिसके चलते इन कंपनियों ने शिकायत की है कि इनके ब्रांड्स के जैसे ही नकली माल तैयार किया जा रहा है और उसे बेचा जा रहा है जिससे कंपनी को बड़ी चपत लग रही है। इसलिए अब अमेरिका से आने और जाने वाले लोगों की एयरपोर्ट पर ही चेकिंग की जा रही है कि कहीं आपके पास इन ब्रांड्स के डुप्लीकेट तो नहीं।

अगर सामान डुप्लीकेट है तो एयरपोर्ट पर ही नष्ट कर दिया जाएगा

अगर आपके सामान में इन ब्रांड्स के डुप्लीकेट सामान ज्यादा तादाद में हैं तो आपको तस्कर समझकर आपकी गहन जांच हो सकती है। यानी अगर आप अमेरिका जा रहे हैं और आपके पास 7-8 टी-शर्ट्स इस ब्रांड की हैं तो आपकी जांच होगी। आपसे इतनी ज्यादा टी-शर्ट्स ले जाने की वजह पूछी जाएगी और चाहे वो नकली हो या असली। असली ब्रांड्स को खरीदने के लिए आपने वाजिब कीमत चुकाई है या नहीं इसकी भी जांच की जा रही है। 

भरना होगा जुर्माना, केस भी हो सकता है दर्ज

रिपोर्ट के मुताबिक अगर आपके पास इन ब्रांड्स के डुप्लीकेट पाए जाते हैं तो जांच अधिकारी उस सामान को जब्त कर लेते हैं। वो या तो उसे नष्ट कर देते हैं या फिर उसे कचरे में फेंक देते हैं, चाहे वो सामान आपने कितनी बड़ी कीमत पर ही क्य़ों ना लिया हो। डुप्लीकेट सामान को जब्त करने के अलावा जांच अधिकारी आप पर केस भी दर्ज कर सकते हैं। जिसके बाद आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी काटने पड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें- दुबई जाने वाले यात्री ध्यान दें! बैंक अकाउंट में इतनी रकम समेत ये चीजें हों तो ही जाएं एयरपोर्ट, वापस भेजे जा रहे पैसेंजर