31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमेरिका में प्लेन क्रैश, नॉर्थ डकोटा के सीनेटर डग लार्सन की परिवार और पायलट समेत मौत

Plane Crash In America: अमेरिका में हाल ही में प्लेन क्रैश का मामला सामने आया है। इस हादसे में एक अमेरिकी सीनेटर समेत 5 लोगों की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 3 Oct 2023, 1:45 PM IST

plane_crash.jpg

Plane crash in Utah

अमेरिका (United States Of America) में हाल ही में एक दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। यूटा (Utah) राज्य के मोआब (Moab) शहर शहर से 24 किलोमीटर नॉर्थ में एक प्लेन क्रैश हो गया। यह हादसा सोमवार को हुआ। यह एक सामान्य साइज़ का पैसेंजर प्लेन नहीं था, बल्कि एक छोटी साइज़ का पैसेंजर प्लेन था और हादसे के समय इस प्लेन में पायलट समेत 5 लोग मौजूद थे। जानकारी के अनुसार इस प्लेन क्रैश में सभी 5 लोगों की मौत हो गई।


मरने वालों में नॉर्थ डकोटा के सीनेटर डग लार्सन भी शामिल

यूटा राज्य के मोआब शहर में हुए दर्दनाक प्लेन क्रैश में जिन 5 लोगों की मौत हुई उनमें नॉर्थ डकोटा (North Dakota) के सीनेटर डग लार्सन (Doug Larsen) भी शामिल थे। मरने वाले अन्य लोगों में लार्सन की पत्नी और दो बच्चे भी थे। इसके अलावा प्लेन के पायलट की भी इस हादसे में मौत हो गई।


प्लेन क्रैश की वजह का नहीं चला पता

जिस प्लेन में सीनेटर लार्सन और उनका परिवार ट्रैवल कर रहे थे, उसके क्रैश होने की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है।

मामले की जांच शुरू

अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन एंड नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने इस प्लेन क्रैश के मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले से जुड़े अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी।

यह भी पढ़ें- PoK में फिर छिड़े बगावती सुर, बलूचिस्तान से खैबर पख्तूनख्वा तक उठी पाकिस्तान से आज़ादी की मांग