28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेशेल्स ने पीएम मोदी को किया सम्मानित, ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन’ से नवाजा

PM conferred Seychelles Highest Honour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेशेल्स के सर्वोच्च सम्मान 'गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन' से सम्मानित किया गया। जानें इस सम्मान की वजह और भारत-सेशेल्स संबंधों से जुड़ी अहम बातें।
2 min read
Google source verification
PM Modi gets Seychelles honour

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo - ANI)

PM Modi Seychelles Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स के दौरे पर है, जहां उन्हें 'गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन' सम्मान से नवाजा गया है। सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान प्रदान किया। यह सेशेल्स का सर्वोच्च सम्मान है, जो पर्यावरण संरक्षण और सस्टेनेबल डेवलपमेंट में लीडरशिप के लिए दिया जाता है।

यह हाल के वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी को मिला एक और अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। इससे पहले मई 2026 में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन ने उन्हें खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने, कृषि क्षेत्र में बदलाव लाने और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के लिए एग्रीकोला मेडल से सम्मानित किया था।

वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री मोदी को समावेशी विकास, वैश्विक सहयोग और सतत आर्थिक प्रगति में योगदान के लिए सियोल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया था। इसी वर्ष संयुक्त राष्ट्र ने उन्हें पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित 'चैंपियंस ऑफ द अर्थ' पुरस्कार से भी सम्मानित किया था।

भारत-सेशेल्स सुरक्षित हिंद महासागर के लिए प्रतिबद्धः हर्मिनी

संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान सेशेल्स के राष्ट्रपति हर्मिनी ने कहा कि भारत और सेशेल्स स्थिर, सुरक्षित और समृद्ध हिंद महासागर क्षेत्र के साझा दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा, 'आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता संपन्न करना मेरे लिए सम्मान की बात है। हमारी बातचीत व्यापक और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए हुई, जो दोनों देशों के बीच गहरी मित्रता और आपसी विश्वास को दर्शाती है। राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर दोनों देशों ने साझा भूगोल, इतिहास और स्थिर, सुरक्षित तथा समृद्ध हिंद महासागर क्षेत्र की साझा दृष्टि पर आधारित अपनी साझेदारी को और मजबूत करने का संकल्प लिया है।'

राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों नेताओं की चर्चा का प्रमुख विषय 'सस्टेनेबिलिटी, आर्थिक विकास और सुरक्षा के लिए बेहतर संपर्क' पर आधारित संयुक्त दृष्टि के क्रियान्वयन को लेकर रहा, जिसे सेशेल्स ने इसी वर्ष अपनाया है।

उन्होंने इस साझा दृष्टि को धरातल पर उतारने में भारत के निरंतर सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति हर्मिनी के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर तथा द्विपक्षीय स्तर पर वार्ता हुई।

आपको बता दें कि पीएम मोदी तीन दिवसीय सेशेल्स दौरे पर हैं। इस दौरान वह सेशेल्स की राष्ट्रीय विधानसभा को संबोधित करेंगे। भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे। दौरे के पहले दिन उन्हें स्टेट हाउस में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।