5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Viral Video: बाइक पर 20 कुर्सियां लाद कर दौड़ा जुगाड़, पोलिश लड़की हुई फैन, बोली-भारत में सब मुमकिन है !

Desi Jugaad: एक भारतीय दुकानदार ने बाइक पर 20 कुर्सियां लाद कर दौड़ लगाई, पोलिश पर्यटक ने हैरान हो कर वीडियो बनाया।

2 min read
Google source verification

भारत

image

MI Zahir

Nov 15, 2025

Desi Jugaad

बाइक पर 20 कुर्सियां लादे युवक और इसे देखती पोलैंड की लड़की। (फोटो: Instagram/domipatalas.)

Desi Jugaad: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो ने धूम मचा दी है। इसमें एक भारतीय व्यापारी अपनी पुरानी बाइक पर 20 से ज्यादा प्लास्टिक की कुर्सियां (Desi Jugaad) लाद कर बिना डगमगाए दौड़ रहा है। कुर्सियां ऊपर नीचे, आजू–बाजू बंधी हुई हैं (Bike Chairs Viral), लेकिन संतुलन इतना जबरदस्त है कि देखने वाला दंग रह जाए। यह नजारा देख कर पोलैंड की एक पर्यटक युवती (Polish Tourist India) इतनी खुश हुई कि उसने तुरंत कैमरा निकाला और वीडियो शूट कर डाला। उसने कैप्शन में लिखा – "भारत में सब मुमकिन है!" यह क्लिप अब लाखों लोगों तक पहुंच चुकी है और हर कोई देसी दिमाग की तारीफ कर रहा है।

आखिर क्या है पूरा माजरा ?

वीडियो में पोलिश महिला सड़क किनारे खड़ी हुई है। अचानक एक बाइक सवार गुजरता है। उसकी बाइक पर कुर्सियों का ढेर लगा हुआ है – कुछ सीट पर, कुछ हैंडल पर, कुछ पीछे लटकती हुईं। बाइक की स्पीड भी अच्छी है, लेकिन सामान एक इंच भी नहीं खिसका। महिला चिल्ला उठी, "ओ माय गॉड! यह कैसे संभव है?" उसने जूम कर के दिखाया कि कुर्सियां रस्सी और लकड़ी के सहारे मजबूती से बंधी हुई हैं। व्यापारी मुस्कुराता हुआ आगे निकल गया, जैसे उसके लिए यह रोज की बात हो। महिला ने बताया कि वह भारत घूमने आई है और हर रोज कोई नया जुगाड़ देख कर हैरान हो जाती है।

देसी व्यापार का अनोखा तरीका

भारत में छोटे व्यापारी अक्सर ऐसा करते हैं। कुर्सियां, पंखे, बर्तन या फर्नीचर – सब कुछ बाइक पर लाद कर घर-घर बेचते हैं। ये कुर्सियां शोरूम वाली नहीं, बल्कि लोकल कारीगरों की बनाई हुई होती हैं। कीमत कम, मजबूती ज्यादा। एक कुर्सी 150-200 रुपये में मिल जाती है, जो 5-7 साल तक चलती है। जुगाड़ से न सिर्फ सामान ढोया जाता है, बल्कि पेट्रोल भी बचता है। ट्रक या रिक्शा लेने की जरूरत ही नहीं है। यही वजह है कि गांव-कस्बों में यह सीन आम है, लेकिन विदेशी इसे देख कर ताज्जुब करते हैं।

पोलिश महिला का पुराना कनेक्शन

यह पोलिश लड़की कोई पहली बार सुर्खियों में नहीं आई। सितंबर में उसने उन विदेशी व्लॉगर्स को लताड़ लगाई थी, जो भारत में 100 डॉलर में हफ्ते भर घूम कर गरीबी दिखाते हैं। उसने कहा था, "यहां अच्छे होटल, रेस्तरां सब हैं। गंदी जगहों पर जा कर बीमार पड़ना और भारत को बदनाम करना गलत है।" अब जुगाड़ वीडियो से उसका भारत-प्रेम और बढ़ गया है। उसने लिखा, "भारतीय लोग समस्याओं का हल निकाल लेते हैं, हम यूरोप में सोचते रह जाते हैं।"

यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रियाएं

वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आई हुई है। कोई लिखता है, "जुगाड़ इज द रियल सुपरपॉवर!" दूसरा बोला, "सुरक्षा के साथ एंटरटेनमेंट भी।" एक यूजर ने कहा, "यूरोप वालों को ट्रेनिंग चाहिए।" किसी ने मजाक में लिखा, "अगली बार 50 कुर्सियां लादो, रिकॉर्ड बनाओ!" अब तक 25 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। लोग शेयर कर रहे हैं कि देसी जुगाड़ दुनिया में नंबर-1 है।

जुगाड़ की ताकत और सीख

यह वीडियो सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि प्रेरणा भी है। सीमित संसाधनों में ज्यादा से ज्यादा करना – यही भारतीय स्टाइल है। विदेशी इसे "इनोवेशन" कहते हैं, हम "जुगाड़"। चाहे ट्रैफिक जाम हो या सामान ढोना, हल हर बार निकल आता है। पोलिश महिला की खुशी देख कर लगता है, भारत का सॉफ्ट पॉवर बढ़ रहा है।

देसी जुगाड़ ने फिर जीत लिया दिल !

बहरहाल पोलिश पर्यटक के मुंह से तारीफ सुन कर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। सोशल मीडिया पर #DesiJugaad ट्रेंड कर रहा है, लोग अपने जुगाड़ वीडियो शेयर कर रहे हैं।