1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रूस ने यूक्रेन पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें: कीव में भारी तबाही; 9 लोगों की मौत, 28 घायल

Russia ballistic missile attack: रूस ने शनिवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। हमले में 9 लोगों की मौत और कई लोग घायल हुए। रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़ी ताजा जानकारी।
2 min read
Google source verification
Russia-ukraine war

रूस की ओर से किए गए हमलों में 9 की मौत। (Photo Credit- X/@clashreport)

Russia attack Ukraine: रूस के हमलों में एक बार फिर यूक्रेन दहल उठा है। दरअसल, स्थानीय समयानुसार शनिवार तड़के रूस की तरफ से यूक्रेन की राजधानी कीव को निशाना बनाकर हमले किए गए। बैलिस्टिक मिसाइल हमलों में कम से कम 9 लोगों की मौत हुई है, जबकि 23 अन्य लोग घायल हो गए। ध्यान रहे कि मॉस्को ने हाल के दिनों में यूक्रेन की राजधानी पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले तेज कर दिए हैं।

कीव में 10 से अधिक धमाकों की आवाजें सुनाई दीं

कीव के मेयर विताली क्लित्श्को ने बताया कि राजधानी पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया गया है। इसके चलते शहर के कई हिस्सों में आग लग गई, साथ ही कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। क्लित्श्को ने बताया कि शेवचेंकिव्स्की जिले में एक रिहायशी इमारत का एक हिस्सा नष्ट हो गया, जिसमें कई लोग फंस गए। सोलोमियांस्की जिले में पांच मंजिला रिहायशी इमारत का एक हिस्सा नष्ट हो गया। यहां दो लोगों की मौत हुई और आठ लोग घायल हुए, जिनमें दो बच्चे शामिल हैं। यूक्रेन की राज्य आपातकालीन सेवा ने कहा कि रूस के नवीनतम हमले में कीव के पांच क्षेत्रों को निशाना बनाया गया, जिसमें नौ लोग मारे गए और चार बच्चों सहित 28 अन्य घायल हो गए। वहीं, न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, शहर में 10 से अधिक धमाकों की आवाजें सुनी गईं।

यूक्रेन ने पैट्रियट के उत्पादन के लिए मांगा लाइसेंस

रूस का यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इसी सप्ताह वॉशिंगटन डीसी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने अमेरिका से यूक्रेन को पैट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइलों के उत्पादन का लाइसेंस देने की मांग की थी। वहीं, शुक्रवार को कैंप डेविड में हुई कैबिनेट बैठक के दौरान डोनाल्ड ट्रंप से यूक्रेन में पैट्रियट मिसाइलों के निर्माण की अनुमति के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि अमेरिका ने अभी तक इसकी मंजूरी नहीं दी है, लेकिन इस मुद्दे पर बातचीत जारी है।

रूस का दावा- यूक्रेन के 274 ड्रोन किए नष्ट

यूक्रेन पर हमलों के बीच रूस के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बड़ा दावा किया है। मंत्रालय ने कहा कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने रात भर में 274 यूक्रेनी ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया।