जेलेंस्की ने कहा, बेशक, हम यह युद्ध नहीं हार रहे हैं। लेकिन हम अपने लोगों को खो रहे हैं। रूसी हमलों की वजह से हम लोगों और समय, दोनों को गंवा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, यह बहुत दुखद है, क्योंकि हमारे बच्चों को एक सामान्य जीवन और बचपन नहीं मिल पा रहा है। सिर्फ बच्चे ही नहीं, बल्कि सभी लोग प्रभावित हैं। इसलिए, हमें इस युद्ध को जल्द से जल्द खत्म करने की जरूरत है।