
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। (फोटो- ANI)
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा के खिलाफ खुला मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि ईरान के बाद अगला नंबर क्यूबा का है। इससे पहले जनवरी में, ट्रंप ने घोषणा की थी कि क्यूबा को अब कोई तेल नहीं मिलेगा, जिससे सप्लाई पर बुरा असर पड़ा।
इस संकट की घड़ी में रूस ने क्यूबा का खुलकर साथ दिया है। रूस ने सभी नाकाबंदियों को तोड़ते हुए क्यूबा को अपना तेल भेजा है।
रूसी ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री ने कहा कि 100,000 टन क्रूड ऑयल लेकर रूसी टैंकर क्यूबा पहुंचा है और अनलोडिंग का इंतजार कर रहा है।
ट्रंप ने कहा- ईरान के बाद क्यूबा का नंबर अगला है। क्यूबा पूरी तरह बर्बाद हो चुका है। यह एक नाकाम देश है और अब इसकी बारी है। बहुत जल्द ही यह पूरी तरह ढह जाएगा और हम इसकी मदद के लिए वहां मौजूद होंगे।
उन्होंने कहा- हम अपने उन महान क्यूबा-अमेरिकियों की मदद के लिए वहां होंगे, जिन्हें क्यूबा से निकाल दिया गया था। कई मामलों में, कास्त्रो ने उनके परिवार वालों को बेरहमी से मारा-पीटा और उनकी हत्या कर दी।
जब ट्रंप से उस रिपोर्ट के बारे में पूछा गया कि अमेरिका एक रूसी तेल टैंकर को क्यूबा जाने की इजाजत देने वाला है, तो ट्रंप ने कहा- ठीक है, हमारा एक टैंकर वहां मौजूद है। हमें इस बात से कोई दिक्कत नहीं है कि कोई जहाज भरकर सामान वहां ले जाए, क्योंकि उन्हें इसकी जरूरत है।
ट्रंप ने आगे कहा- क्यूबा के लोगों को जिंदा रहने के लिए इसकी जरूरत है। मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर कोई देश अभी क्यूबा को कुछ तेल भेजना चाहता है तो मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है।
Updated on:
30 Mar 2026 06:25 pm
Published on:
30 Mar 2026 06:18 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
