12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सऊदी के हवाई अड्डों पर हमले के बाद अमेरिका अलर्ट, फ्लाइट कैंसिलेशन और एयरस्पेस को लेकर दी चेतावनी

US Security Alert: सऊदी अरब के रियाद और दम्माम एयरपोर्ट पर हुए हमलों के बाद अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। अमेरिकी मिशन ने प्रमुख एयरपोर्ट का इस्तेमाल करते समय अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी और संभावित फ्लाइट कैंसिलेशन, एयरस्पेस बंद होने तथा यात्रा में बाधा की चेतावनी दी है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Anand Shekhar

•

Oct 12, 2026

Saudi Arabia Airport Attack US Security Alert Saudi Arabia

सऊदी में हमलों के बाद अमेरिका ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट (फोटो- X@travelgov)

Saudi Arabia Airport Attack: सऊदी अरब के प्रमुख हवाई अड्डों पर हुए हमलों के बाद अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। 11 अक्टूबर को रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट और दम्मम के किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमलों को देखते हुए अमेरिका ने अपने नागरिकों और अधिकारियों को सऊदी अरब में यात्रा करते समय बहुत सावधानी बरतने का निर्देश दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के ब्यूरो ऑफ कॉन्सुलर अफेयर्स ने चेतावनी दी है कि इन हमलों के कारण बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द हो सकती हैं, हवाई क्षेत्र बंद हो सकते हैं और हवाई यातायात में भारी रुकावट आ सकती है।

रियाद और दम्माम एयरपोर्ट्स पर हमले, अमेरिकी कर्मचारियों पर लगी पाबंदी

अमेरिकी विदेश विभाग के आधिकारिक हैंडल TravelGov और सऊदी अरब में अमेरिकी मिशन के अनुसार, रियाद और दम्मम के रणनीतिक हवाई अड्डों पर और हमलों की पुष्टि हुई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अमेरिका ने सऊदी अरब में काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए रियाद, जेद्दा और दम्मम के हवाई अड्डों का उपयोग करने के लिए विशेष प्रशासनिक मंजूरी अनिवार्य कर दी है।

इसके अलावा, सुरक्षा जोखिमों के कारण यमन सीमा के 20 मील के दायरे में यात्रा करने वाले अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही जिजान, असीर और नज्रान प्रांतों के साथ-साथ कतीफ, यानबू और ताइफ शहरों की यात्रा के लिए अब विशेष मंजूर की आवश्यकता है।

फ्लाइट कैंसिलेशन और एयरस्पेस बंद होने की आशंका

अमेरिकी विदेश विभाग ने चेतावनी दी है कि सुरक्षा स्थिति के कारण उड़ानें रद्द हो सकती हैं, हवाई क्षेत्र बंद हो सकते हैं और यात्रा से जुड़ी रुकावटें आ सकती हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे हवाई अड्डे जाने से पहले सीधे एयरलाइन और हवाई अड्डे से अपनी उड़ान की स्थिति की पुष्टि करें, उन्हें केवल पुराने शेड्यूल या तीसरे पक्ष की जानकारी पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।

सड़क, ट्रेन और बस से यात्रा के विकल्प

हवाई क्षेत्र में संभावित रुकावटों को देखते हुए अमेरिकी प्रशासन ने यात्रियों को हवाई यात्रा के बजाय परिवहन के वैकल्पिक साधनों पर विचार करने की सलाह दी है। नागरिकों को हवाई अड्डों से जुड़े सुरक्षा जोखिमों से बचने के लिए निजी वाहनों, सऊदी अरब रेलवे (SAR) और इंटरसिटी बसों (SAPTCO/SAT) का उपयोग करने का सुझाव दिया गया है ताकि हवाई अड्डों पर होने वाले सुरक्षा जोखिमों से बचा जा सके।