
Chicago train shooting
अमेरिका (United States of America) में गन वॉयलेंस (बंदूक की वजह से हिंसा) के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। अमेरिका में,\ कहीं न कहीं, आए दिन ही गोलीबारी की घटनाएं देखने को मिलती हैं। अमेरिका में गन वॉयलेंस एक बेहद ही गंभीर और लंबे समय से चली आ रही समस्या है। न तो यह समस्या खत्म हो रही है और न ही इसके मामले कम हो रहे हैं। पब्लिक प्लेस हो या फिर प्राइवेट प्लेस, अमेरिका में गन वॉयलेंस के कहर से कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है। अब अमेरिका में गन वॉयलेंस का एक और मामला सामने आया है। यह मामला इलिनॉय (Illinois) राज्य के शिकागो (Chicago) शहर में घटित हुई है।
लोकल ट्रेन में गोलीबारी
शिकागो में सोमवार की सुबह एक ट्रेन में गोलीबारी हुई है। लोगों को तब गोली मारी गई, जब वो सो रहे थे। जिन लोगों को गोली मारी गई, वो सब अलग-अलग सीटों पर सो रहे थे। गोलीबारी भी ट्रेन के दो अलग-अलग डिब्बों में हुई।
4 लोगों की मौत
शिकागो में ट्रेन में हुई गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई। चार में से तीन की मौत मौके पर ही हो गई और एक अन्य व्यक्ति को इलाज के लिए मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहाँ उसकी मौत हो गई।
संदिग्ध हुआ गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार लोकल समयानुसार सुबह करीब 5 बजकर 27 मिनट पर गोलीबारी की जानकारी देने के लिए 911 पर कॉल किया गया। शिकागो के उपनगर फॉरेस्ट पार्क के ब्लू लाइन स्टेशन पर यह वारदात हुई। संदिग्ध को पिंक लाइन ट्रेन पर गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसके पास से वो हथियार भी बरामद कर लिया गया है, जिससे उसने गोली चलाई। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
गन वॉयलेंस में नहीं हो रही कमी
गन वॉयलेंस अमेरिका में पिछले कुछ समय से नहीं, बल्कि लंबे समय से एक बड़ी समस्या रही है। अमेरिका में गन खरीदना उतना ही आसान है जितना भारत में सब्जी खरीदना। एक छोटा बच्चा भी अमेरिका में गन खरीद सकता है और वहाँ गन की खरीद पर कोई सख्त कानून नहीं है। ऐसे में अमेरिका में गन वॉयलेंस की वजह से हर साल बड़ी संख्या में लोगों की जान जाती हैं और इन मामलों में किसी तरह की कोई कमी देखने को नहीं मिल रही है।
यह भी पढ़ें- AP Dhillon के घर के बाहर गोलीबारी के बाद Lawrence Bishnoi-Goldy Brar के गैंगस्टर्स ने दी धमकी, “हद में रहो, नहीं तो..”
Updated on:
03 Sept 2024 04:54 pm
Published on:
03 Sept 2024 04:45 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
