13 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajapaksa’s Son Arrested: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति का बेटा भ्रष्टाचार के मामले में फिर हुआ गिरफ्तार, 9 साल पहले भी इस मामले में हुआ था अरेस्ट

Yoshitha Rajapaksa Arrested: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे का बेटा योशिता राजपक्षे आज गिरफ्तार हो गया है। हालांकि यह पहला मामला नहीं है जब वह गिरफ्तार हुआ है।

less than 1 minute read
Google source verification
Yoshitha Rajapaksa

Yoshitha Rajapaksa

श्रीलंका (Sri Lanka) के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे (Mahinda Rajapaksa) के बेटे योशिता राजपक्षे (Yoshitha Rajapaksa) को गिरफ्तार कर लिया गया है। योशिता को भ्रष्टाचार के मामले में आज, शनिवार, 25 जनवरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार का यह मामला एक प्रॉपर्टी की खरीद से जुड़ा हुआ है। योशिता को बेलिएट्टा (Beliatta) में उसके घर से ही गिरफ्तार किया गया।


गिरफ्तारी का वीडियो आया सामने

योशिता की गिरफ्तारी का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ गया है। इसमें पुलिस को बेलिएट्टा से योशिता को उसके घर से गिरफ्तार करके ले जाते हुए देखा जा सकता है।


यह भी पढ़ें- Jio Coin Vs. Bitcoin: जियो कॉइन हो सकता है भारत का बिटकॉइन को जवाब!



पिता के कार्यकाल के दौरान खरीदी थी प्रॉपर्टी

जिस प्रॉपर्टी की खरीद से यह भ्रष्टाचार का मामला जुड़ा है, वो योशिता ने अपने पिता के राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान खरीदी थी। इस मामले में योशिता के चाचा गोटाबाया राजपक्षे (Gotabaya Rajapaksa), जो श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति हैं, से भी पूछताछ की जा चुकी है। पुलिस ने पिछले हफ्ते ही गोटाबाया से पूछताछ की थी।

पुलिस ने जारी किया बयान

योशिता की गिरफ्तारी के मामले में संबंधित पुलिस ने बयान जारी करते हुए पूर्व श्रीलंकाई राष्ट्रप्रति के बेटे की गिरफ्तारी पर मुहर लगाईं। इस बयान में योशिता की गिरफ्तारी से जुडी सभी जानकारी है।


यह भी पढ़ें- दुनिया की ऐसी जगह जहाँ गुरुत्वाकर्षण नहीं करता काम! कुर्सी को दीवार पर रखकर बैठते हैं लोग

2016 में भी हुआ था गिरफ्तार

श्रीलंका नौसेना में लेफ्टिनेंट रह चुका योशिता 2016 में पैसों से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। जांच प्रभाग ने मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत योशिता को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें- मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को लाया जाएगा भारत, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दिया ग्रीन सिग्नल