
Sudan army suspends ceasefire talks
सूडान (Sudan) में आर्मी और पैरामिलिट्री (अर्धसैनिक बल) रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ (Rapid Support Forces) के बीच चल रही हिंसा को डेढ़ महीना पूरा हो चुका है। इतने समय से चल रही खूनी जंग के बावजूद दोनों पक्ष पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हैं। अफ्रीकी महाद्वीप (African Continent) में स्थित इस देश में जब से युद्ध शुरू हुआ है तब से हालात काफी बिगड़ गए हैं। सूडान की राजधानी खार्तूम (Khartoum) से शुरू हुई हिंसा देश के कई हिस्सों में पहुंच चुकी है। सूडान में चल रही इस जंग के चलते देश में सिविल वॉर जैसे हालात बन गए हैं और माहौल काफी खराब हो गया है। हाल ही में सूडान की आर्मी ने एक ऐसा फैसला लिया है जिससे देश में जल्द स्थिति सुधरने की उम्मीद धूमिल हो गई है।
सीज़फायर की बातचीत का दौर रद्द
कुछ समय पहले दोनों पक्षों के सीज़फायर पर सहमति बनी थी। पर हाल ही में सूडान की आर्मी ने सीज़फायर की बातचीत का दौर रद्द करने का फैसला लिया है। इससे आने वाले समय में सूडान में हालात और खराब हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- सैन फ्रांसिस्को में प्रवासी भारतीयों के 6 सवाल और राहुल गांधी के जवाब
मृतकों और घायलों की संख्या
यूनाइटेड नेशंस (United Nations - UN) के अनुसार सूडान में चल रही जंग की वजह से अब तक 875 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 5,600 से ज़्यादा लोग घायल हो चुके हैं। और अगर इसी तरह जंग जारी रहती है तो मरने वालों और घायलों की संख्या में भी और इजाफा होगा।
करीब 14 लाख लोग विस्थापित
यूनाइटेड नेशंस की रिपोर्ट के अनुसार सूडान में युद्ध के चलते अब तक करीब 14 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार आने वाले समय में यह आँकड़ा बढ़ने की संभावना है।
3 लाख से ज़्यादा सूडानी छोड़ चुके हैं देश
यूनाइटेड नेशंस के अनुसार सूडान में चल रही हिंसा के चलते अब तक 3 लाख से ज़्यादा लोग सूडान छोड़कर दूसरे देशों में शरण के लिए जा चुके हैं। यूनाइटेड नेशंस पहले ही कह चुका है कि आने वाले समय में यह आँकड़ा 8 लाख को भी पार कर सकता है और अब कहा जा रहा है कि यह आँकड़ा 10 लाख को भी पार कर सकता है।
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के सैन फ्रांसिस्को में 6 बड़े बयान! जानिए उनके मायने
Published on:
31 May 2023 06:44 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
