
Explosion in Iran (Representational Photo)
अफगानिस्तान (Afghanistan) में दो दिन पहले ही आत्मघाती हमले (Suicide Attack) का मामला सामने आया है और अब आज इसी तरह की एक और घटना घटित हुई है। देश की राजधानी काबुल में आज, गुरुवार, 13 फरवरी को सरकारी मंत्रालय पर आत्मघाती हमला करने की कोशिश की गई। तालिबान (Taliban) सरकार के अफगान शहरी विकास और आवास मंत्रालय की बिल्डिंग पर यह हमला किया गया, जिसकी जानकारी तालिबान सरकार के एक प्रवक्ता ने दी।
तालिबान सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि हमलावर फगान शहरी विकास और आवास मंत्रालय की बिल्डिंग में घुसने की कोशिश कर रहा था। तभी एक सिक्योरिटी गार्ड ने उसे गोली मार दी, जिससे हमलावर के शरीर से लगे विस्फोटक डिवाइस में वहीँ धमाका हो गया। इस धमाके में हमलावर के साथ ही वहाँ मौजूद 1 व्यक्ति की मौत हो गई।
इस आत्मघाती हमले में 3 लोग घायल भी हो गए। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल घायलों की स्थिति पर कोई अपडेट सामने नहीं आया है।
लोकल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। इस धमाके के पीछे कोई आतंकी संगठन था, या किसी ने निजी रूप से ही इस हमले को अंजाम देने की साजिश की, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अब तक किसी आतंकी संगठन ने इस आत्मघाती धमाके की ज़िम्मेदारी नहीं ली है।
यह भी पढ़ें- इस महामारी ने बरपाया कहर, अंगोला में 114 लोगों की हुई मौत
Updated on:
13 Feb 2025, 2:03 PM IST
Published on:
13 Feb 2025, 2:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.