
Sunita Williams and Butch Wilmore in space
भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) पिछले 8 महीने से ज़्यादा समय से अंतरिक्ष में फंसी हुई हैं। सुनीता को अन्य अमेरिकी एस्ट्रोनॉट बुच विल्मोर (Butch Wilmore) के साथ 5 जून, 2024 को अंतरिक्ष में भेजा गया था। हालांकि 8 महीने से ज़्यादा समय बीतने के बाद भी दोनों को अब तक धरती पर वापस नहीं लाया जा सका है। दोनों फिलहाल इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर हैं। नासा, कई बार दोनों को वापस धरती पर लाने की कोशिश कर चुका है, लेकिन इसमें कामयाबी नहीं मिली है, जिस वजह से हर बार नासा को दोनों की वापसी टालनी पड़ी। पर अब सुनीता और बुच की वापसी पर नासा (NASA) ने बड़ा अपडेट दिया है।
सुनीता और बुच को मार्च में धरती पर वापस लाया जा सकता है। इस बारे में नासा ने जानकारी दी है। नासा ने बताया कि अंतरिक्ष में पिछले 8 महीने से ज़्यादा समय से फंसे सुनीता और बुच को मार्च के मध्य में धरती पर लाने की तैयारी है।
एलन मस्क (Elon Musk) की स्पेस रिसर्च कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX), सुनीता और बुच की धरती पर वापसी कराएगी। जानकारी के अनुसार स्पेसएक्स कंपनी अपने कैप्सूल के ज़रिए अंतरिक्ष में फंसे दोनों एस्ट्रोनॉट्स को वापस धरती पर लाएगी।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड (Donald Trump) ट्रंप भी सुनीता और बुच को धरती पर वापस लाने की ज़िम्मेदारी मस्क को सौप चुके हैं। पिछले महीने एक सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए ट्रंप ने बाइडन प्रशासन पर दोनों को अंतरिक्ष में छोड़ने का आरोप लगाया था और मस्क को उन्हें वापस धरती पर लाने की ज़िम्मेदारी सौंपी, जिसे मस्क ने स्वीकार किया था
यह भी पढ़ें- Gautam Adani की पावर कंपनी ने क्यों बांग्लादेश की बिजली आपूर्ति कर दी आधी? अब पड़ोसी देश कर रहा है यह अनुरोध..
Updated on:
12 Feb 2025, 11:33 AM IST
Published on:
12 Feb 2025, 11:33 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.