
ईरान की पाकिस्तान में मध्यस्थ देशों के साथ मीटिंग, photo- naeem
Iran Pakistan Talks: ईरान और अमेरिका के बीच टूटे हुए अंतरिम समझौते को बचाने की कोशिशों के तहत, ईरान के एक अधिकारी ने मंगलवार को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में मध्यस्थों के साथ बैठकें शुरू की हैं। यह सब तब हो रहा है जब दोनों देशों के बीच फिर से शुरू हुई लड़ाई का 10वां दिन है और हमले जारी हैं। मध्यस्थ देश क्षेत्र में अस्थायी युद्धविराम के प्रस्ताव पर भी चर्चा कर रहे हैं।
पाकिस्तान समेत कई मध्यस्थ देश अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए ईरान को अस्थायी युद्धविराम के एक नए प्रस्ताव पर भी विचार कर रहे हैं। इसमें 10 दिन के लिए अस्थायी युद्धविराम लागू करने का मुद्दा भी शामिल है। जिस पर तेहरान विचार कर रहा है। इसका उद्देश्य लड़ाई रोककर एक स्थाई शांति समझौते का रास्ता बनाना है।युद्धविराम के इस नए प्रस्ताव में लड़ाई रोकने, होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही फिर से शुरू करने और अमेरिका एवं ईरान के लिए आपसी समझौते को बचाने का मौका देने की बात शामिल है।
ईरान के गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब पाकिस्तान ने हाल के दिनों में इस समझौते को फिर से पटरी पर लाने के लिए राजनयिक कोशिशें तेज कर दी हैं। हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि लड़ाई खत्म करने के लिए किस तरह की नई व्यवस्था बनाई जा सकती है। ईरान का प्रतिनिधिमंडल, जिसकी अगुवाई गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी कर रहे हैं, सोमवार को पाकिस्तान पहुंचा। मध्यस्थों के साथ आधिकारिक बातचीत अब चल रही है।
ईरान के गृहमंत्री एस्कंदर मोमेनी ने मंगलवार को पाकिस्तान में आर्मी चीफ समेत अन्य मध्यस्थों के साथ मीटिंग शुरू की। US-ईरान की अंतरिम डील टूटने के बाद से ईरान में अमेरिकी हमलों में तेजी आई है। ईरानी कमांड सेंटर्स, मिसाइल, ड्रोन साइट्स पर भीषण हमले हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान डिप्लोमैटिक ट्रैक को फिर से शुरू करने की कोशिश कर रहा है। वाशिंगटन और तेहरान के बीच बातचीत फिर से शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं।
पाकिस्तान में ईरान की मध्यस्थ देशों के साथ बातचीत जारी है। हालांकि, ईरान के अपने ही सैन्य कमांडरों के बीच इस बात को लेकर सार्वजनिक रूप से मतभेद हैं कि इन बातचीत से होने वाले किसी भी युद्धविराम को आगे बढ़ाया जाए या नहीं। ऐसे में मध्यस्थों के नए प्रस्तावों को लागू करनै की चुनौती ईरान के सामने है।
Updated on:
21 Jul 2026 04:40 pm
Published on:
21 Jul 2026 04:40 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
