30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Thailand-Cambodia Border Conflict: थाईलैंड की कंबोडिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एयरफोर्स ने दो सैन्य ठिकानों को किया तबाह

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीज़फायर की सहमति के बावजूद भी जंग जारी है। थाईलैंड की एयरफोर्स ने आज एक बार फिर कंबोडिया के सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक्स कर दी है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Jul 27, 2025

Thailand's F-16 fighter jets

Thailand's F-16 fighter jets (Photo - Bangkok Post on social media)

थाईलैंड (Thailand) और कंबोडिया (Cambodia) के बीच जंग अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रही। अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने बीती रात हस्तक्षेप करते हुए दोनों देशों पर सीज़फायर का दबाव बनाया, जिसे दोनों देशों ने मान भी लिया, लेकिन इसका असर अभी भी दिख नहीं रहा। बॉर्डर विवाद (Border Dispute) की वजह से शुरू हुई जंग का आज चौथा दिन है और दोनों देशों के सैनिकों की तरफ से एक-दूसरे पर हमलों का सिलसिला अभी भी जारी है।

कंबोडिया के सैन्य ठिकानों पर थाईलैंड की एयरस्ट्राइक्स

थाईलैंड की एयरफोर्स ने आज एक बार फिर कंबोडिया के दो सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक्स कर दी है। इन एयरस्ट्राइक्स में दोनों सैन्य ठिकाने तबाह हो गए हैं। थाईलैंड की सेना ने इसके लिए दो F-16 फाइटर जेट्स और दो साब जेएएस 39 ग्रिपेन फाइटर जेट्स का इस्तेमाल करते हुए इन एयरस्ट्राइक्स को अंजाम दिया।


अब तक कितने लोगों की मौत और कितने घायल?

दोनों देशों की इस जंग में अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है। थाईलैंड में 1 सैनिक और 19 नागरिकों समेत 20 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, तो वहीं कंबोडिया में अब तक 5 सैनिकों और 8 नागरिकों समेत 13 लोग मारे गए हैं। इस जंग की वजह से दोनों देशों में अब तक 130 से ज़्यादा लोग घायल हो चुके हैं।