30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत की इकोनॉमी के लिए ये देश खतरा, पहुंचाना चाहते हैं नुकसान

भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। साथ ही भारतीय अर्थव्यवस्था की ग्रोथ रेट तो सबसे ज़्यादा हैं। पर कुछ ऐसे देश भी हैं जो भारत की आर्थिक तरक्की से खुश नहीं हैं और इसे नुकसान पहुंचाना चाहते हैं।

2 min read
Google source verification
Indian Economy

Indian Economy

पिछले कुछ साल में भारत की अर्थव्यवस्था (Indian Economy) तेज़ी से बढ़ी है। आज भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इतना ही नहीं, दूसरे देशों की अर्थव्यवस्था जहाँ काफी धीमी रफ्तार से बढ़ रही है, भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेज़ी से बढ़ रही है। भारत की GDP ग्रोथ रेट दुनिया के दूसरे सभी देशों से ज़्यादा है और इनमें विकसित देश भी शामिल हैं। भारत की स्वतंत्र विदेश नीति की वजह से पिछले कुछ साल में भारत के कई देशों से संबंध मज़बूत हुए हैं और इसका फायदा देश की अर्थव्यवस्था को भी मिला है। लेकिन दुनिया में ऐसे देश भी हैं जो भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था से जलते हैं और इसे नुकसान पहुंचाना चाहते हैं।

भारत की इकोनॉमी के लिए ये देश खतरा:-

चीन

चीन भारत की इकोनॉमी के लिए सबसे बड़ा खतरा है। भारत और चीन के बीच संबंधों में पिछले कुछ साल में खटास पड़ी है। भारत अपनी अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए 'आत्मनिर्भर भारत', 'मेड इन इंडिया' और 'वोकल फॉर लोकल' के ज़रिए देश की दूसरे देशों पर निर्भरता को कम करना चाहता है। लेकिन इसके बावजूद कई सेक्टर्स में अभी भी भारत को चीन से काफी चीज़ें इम्पोर्ट करनी पड़ती हैं। चीन भी कम दामों पर भारत को ये चीज़ें एक्सपोर्ट करता है जिससे भारत में इन चीज़ों का प्रोडक्शन न हो सके। इससे देश की अर्थव्यवस्था को भी नुकसान होता है। इसकी वजह है भारत और चीन के बीच होने वाले इम्पोर्ट और एक्सपोर्ट के बीच बड़ा अंतर और चीन भी इस बात से अच्छी तरह वाकिफ है। ऐसे में चीन इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट के बीच इस अंतर् को ज़्यादा रखते हुए भारत की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाता है।

पाकिस्तान

पढ़कर अजीब ज़रूर लगेगा, लेकिन पाकिस्तान भी कुछ हद तक भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए खतरा है। दरअसल भारत और पाकिस्तान के बीच अब किसी तरह के व्यापारिक संबंध नहीं हैं। पाकिस्तान की खुद की अर्थव्यवस्था भी कंगाली से जूझ रही है। लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान भारत के खिलाफ अशांति फैलाने, आतंक को बढ़ावा देने से पीछे नहीं हटता। पिछले कुछ साल में भारत में पाकिस्तान की वजह से आतंकी गतिविधियाँ काफी कम हुई है, लेकिन चीन के इशारे पर पाकिस्तान से भारत में ड्रग्स की सप्लाई भी बड़े लेवल पर की जाती है, जिससे देश के युवा अपने रास्ते से भटके और देश की अर्थव्यवस्था में विकास के भागीदार न बन सके।

यह भी पढ़ें- इज़रायली सेना की बड़ी कार्रवाई, तबाह किया इस्लामिक जिहाद की लॉन्ग रेंज रॉकेट प्रोडक्शन फैक्ट्री