उन्हें नीदरलैंड्स में भारतीय दूतावास, गाँधी केंद्र की ओर से उनके प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया है । उन्हें हिन्दी भूषण सम्मान भी मिला है और हाल ही में राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान से भी नवाजा गया है। विश्वास उभरते कवियों को अपनी वेबसाइट काव्यांजलि (kaavyanjali.com) के माध्यम से मंच प्रदान करते हैं और हिन्दी यूनिवर्स फाउंडेशन ( Hindi Universe foundation), साझा संसार, सोपान साहित्यिक संस्था, शेयर योर ह्यूमैनिटी ( Sure your foundation), प्रवासी काव्य संघ , सरहदों के पार आदि कई संस्थाओं से भी सक्रिय रूप से जुड़े हैं।