3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीपू सुल्तान के सिंहासन में लगे बाघ को बेचने के लिए ब्रिटेन खोज रहा खरीदार, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे आप

ब्रिटेन अब 18वीं सदी में टीपू सुल्तान के सोने से बने सिंहासन का हिस्सा रहे सोने से जड़े बाघ के सिर को खरीदने के लिए देश का कोई खरीददार खोज रहा है। गत शुक्रवार को इसे अस्थायी रूप से प्रतिबंधित निर्यात की सूची में डाल दिया गया। इस बहुरत्न जड़ित सिंहासन के हिस्से की मौजूदा कीमत करीब 15 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 13 Nov 2021, 9:33 PM IST

tipu.jpg

नई दिल्ली।

मैसूर के शासक टीपू सुल्‍तान अंग्रेजों के सबसे बड़े दुश्‍मनों में से एक थे। उनकी मौत के बाद अंग्रेजों ने मैसूर पर कब्‍जा कर लिया और उनके खजाने को लूट लिया।

दरअसल, यह सोने से बने बाघ का सिर है और इसमें हीरा, रूबी और पन्‍ना जैसे दुर्लभ रत्‍न लगे हैं। इसकी कीमत करीब 15 करोड़ रुपये आंकी गई है। अगर खरीदने वाला किसी दूसरे देश का होता है तो यह सोने का बाघ ब्रिटेन से बाहर जा सकता है। बताया जाता है कि ऐसे 5 बाघ मौजूद हैं और इस पर सोने से कुछ लिखा है जिसके रहस्‍य का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। मूल रूप से सोने के 8 बाघ बनाए गए थे।

यह भी पढ़ें:- Chandra Grahan 2021: एक हजार साल बाद लगने जा रहा सबसे लंबा आंशिक चंद्रग्रहण, 18-19 नवंबर को देख सकेंगे अद्भुत नजारा

टाइगर टीपू सुल्‍तान के निजी प्रतीक माने जाते थे। एक समय उन्‍होंने ऐलान किया था, टाइगर के रूप में एक दिन जीना, भेड़ के रूप में 1000 साल जीने से बेहतर है। इस आभूषण को ब्रिटिश सरकार द्वारा प्रतिबंधित निर्यात की सूची में रखने से ब्रिटेन की किसी गैलरी या संस्थान को यह ऐतिहासिक वस्तु खरीदने के लिए वक्त मिल जाएगा। यह टीपू सुल्तान के सिंहासन पर लगे सोने से जड़े बाघ के आठ सिरों में से एक हैं।

यह भी पढ़ें:- आर्थिक मदद के लिए WHO के जरिए प्रोपेगंडा फैला रहा तालिबान, दिसंबर तक दस लाख बच्चों की हो सकती है मौत! तालिबानी लड़ाके आधा पेट खा रहे खाना

ब्रिटेन के कला मंत्री लॉर्ड स्टीफन पार्किंन्सन ने कहा, यह चमकदार मुकुट टीपू सुल्तान के शासन की कहानी दिखाता है और हमें अपने शाही इतिहास में ले जाता है। मुझे उम्मीद है कि ब्रिटेन का कोई खरीदार आगे आएगा ताकि हम भारत के साथ अपने साझा इतिहास में इस महत्वपूर्ण अवधि के बारे में और अधिक जान सकें।