
दुनिया के लगभग हर तरह के बाजार पर आतंकवाद का नकारात्मक असर पड़ा है, लेकिन एक बाजार ऐसा भी है, जो इस बुरे दौर में फल-फूल रहा है। यह बाजार है बुरी आत्माओं पर काबू पाने का। संगठित अपराध से जूझ रहा मैक्सिको हो, या आतंकवाद का शिकार फ्रांस या लंबे समय से आर्थिक और सामाजिक मुश्किलों में घिरा ब्रिटेन यहां पर बुरी आत्माओं पर काबू पाने, आत्मा शुद्धिकरण और मनचाही सफलता दिलाने का दावा करने वाले कारोबार में तेजी से उछाल आया है।
फ्रांस में जहां 11 हजार से 40 हजार रुपए तक में यह काम किया जा रहा है, तो वहीं ब्रिटेन में 30 से 60 हजार रुपए में घर को बुरी आत्माओं के खौफ से मुक्त करने का दावा किया जा रहा है। मैक्सिको में मनचाही शादी और धंधे में उछाल के लिए 20 हजार रुपए तक की फीस ली जा रही है। दिलचस्प यह भी है कि बीते एक दशक में ईसाई मिशनरी की ओर से आत्मा शुद्धिकरण के धार्मिक अनुष्ठानों में कमी आई है।
3 वजहें: क्यों बढ़ रहा चलन
- लोगों की आर्थिक, सामाजिक समस्याएं उलझ गई हैं और इच्छाएं असीमित हैं। इसके लिए चमत्कार की शरण में जाते हैं।
- यूरोप में प्रवासियों की संख्या बढ़ी है। उनके लिए धार्मिक रीति-रिवाजों में हिस्सेदारी मुश्किल होती है, इसलिए वे इस तरह के प्राइवेट सेवा देने वालों के पास जाते हैं।
- आतंकवाद और अपराध के लिए लोग बुरी आत्माओं को जिम्मेदार मानते हैं। फ्रांस में 2015 के आतंकी हमलों के बाद इस तरह के कारोबार में काफी तेजी आई है।
Published on:
02 Aug 2017 10:15 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
