12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अमेरिका का पूरा कब्जा, ईरान की स्थिति बेकाबू’, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रम्प का बड़ा दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर दावा किया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अमेरिका का पूरा नियंत्रण है और वहां अमेरिकी नाकाबंदी स्टील की दीवार की तरह काम कर रही है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

Aug 12, 2026

Donald Trump, Strait of Hormuz, Truth Social, US Iran Tensions, Naval Blockade, Crude Oil Trade,

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रम्प (फोटो सोर्स- ANI)

Donald Trump Strait of Hormuz US Control Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अब अमेरिका का पूरा नियंत्रण हो चुका है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और वैश्विक तेल व्यापार के इस बेहद महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को लेकर ट्रम्प का यह बयान ऐसे समय आया है जब खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य गतिरोध बना हुआ है। ट्रम्प के इस कड़े बयान और पोस्ट के अंत में लिखे गए वाक्य 'अल्लाह का शुक्र है' (Praise be to Allah!) को लेकर अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

नौसैनिक नाकाबंदी को बताया 'स्टील की दीवार'

ट्रम्प ने अपनी पोस्ट में लिखा कि अमेरिकी नौसेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्षेत्र में जो नाकाबंदी की है उसे सभी लोग स्टील की दीवार कह रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इस नाकाबंदी के सामने ईरान असहाय है और वह इसके खिलाफ कुछ भी करने की स्थिति में नहीं है। ट्रम्प ने स्पष्ट किया कि अमेरिका इस रणनीतिक जलमार्ग पर अपना नियंत्रण बनाए रखेगा।

ईरान की सैन्य और आर्थिक हालत पर हमला

अपनी पोस्ट में ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान की सैन्य क्षमताएं बेहद कमजोर हो चुकी हैं। उन्होंने लिखा कि ईरान की नौसेना और वायुसेना को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा, उन्होंने ईरान की अर्थव्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि वहां महंगाई 300% तक पहुंच चुकी है और स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। ट्रम्प ने कहा कि ईरान अब मध्य पूर्व का दादा नहीं रहा और वह सिर्फ बयानबाजी तक सीमित रह गया है।

तेल बाजार और वैश्विक सुरक्षा पर असर

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण समुद्री तेल मार्ग है जहां से दुनिया के लगभग पांचवें हिस्से (20%) के तेल का व्यापार होता है। ईरान और ओमान के बीच स्थित इस संकरे रास्ते में किसी भी तरह की सैन्य नाकाबंदी या रुकावट से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं और वैश्विक अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

बैकचैनल कूटनीति के बीच आया कड़ा बयान

यह बयान ऐसे समय में आया है जब वाशिंगटन और तेहरान के बीच पर्दे के पीछे अप्रत्यक्ष बातचीत चलने की खबरें आ रही थीं। हाल ही में पाकिस्तान ने भी दोनों देशों के बीच तनाव कम होने के संकेत दिए थे। हालांकि, ट्रम्प के इस आक्रामक बयान और ईरान की मांगों को खारिज करने के रुख के बाद बातचीत और कूटनीतिक प्रयासों के जटिल होने की आशंका जताई जा रही है।