28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कौन था डोनाल्ड ट्रंप की मां का क्रश? अमेरिकी राष्ट्रपति ने किंग चार्ल्स के सामने खोला बड़ा राज

Trump Mother Crush on King Charles: व्हाइट हाउस में किंग चार्ल्स के स्वागत के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी मां से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। जानिए उन्होंने क्या-क्या कहा?

2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

Apr 28, 2026

Trump Mother Crush on King Charles

Trump Mother Crush on King Charles (Image: ANI)

Trump Statement on King Charles: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय और क्वीन कैमिला का स्वागत किया। इस राजकीय समारोह के दौरान ट्रंप अपने परिचित हल्के अंदाज में नजर आए। उन्होंने किंग चार्ल्स के सामने अपनी मां मैरी मैकलियोड (Mary MacLeod) से जुड़ा एक निजी किस्सा साझा किया, जिस पर वहां मौजूद लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।

‘चार्ल्स कितने अच्छे लगते हैं…’

व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान ट्रंप ने बताया कि उनकी मां ब्रिटिश शाही परिवार की बड़ी प्रशंसक थीं। ट्रंप ने कहा, “मेरी मां को रॉयल फैमिली बहुत पसंद थी और वह महारानी (क्वीन एलिजाबेथ) को भी पसंद करती थीं। जब भी टीवी पर उनसे जुड़ा कोई कार्यक्रम आता, वह ध्यान से देखती थीं।”

ट्रंप ने आगे किंग चार्ल्स की ओर देखते हुए कहा, “मुझे याद है कि मेरी मां आपको देखकर कहती थीं, देखो डोनाल्ड, युवा चार्ल्स कितने अच्छे लगते हैं।” उन्होंने हल्के अंदाज में कहा कि उनकी मां को किंग चार्ल्स पर क्रश था। यह सुनकर वहां मौजूद लोग मुस्कुरा उठे।

मां का स्कॉटलैंड कनेक्शन

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी मां के बारे में बताते हुए कहा कि उनका जन्म स्कॉटलैंड के स्टोर्नोवे (Stornoway) में हुआ था और वह 19 साल की उम्र में अमेरिका आई थीं। उन्होंने कहा कि उनकी मां को अपनी जड़ों और परंपराओं पर गर्व था।

मेलानिया के साथ अपनी शादी पर किया मजाक

अपने संबोधन के दौरान ट्रंप ने अपने माता-पिता, फ्रेड और मेरी ट्रंप की 63 साल लंबी शादी का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप की ओर मुड़कर मजाक में कहा, “डार्लिंग, मुझे माफ करना, लेकिन यह रिकॉर्ड हम शायद नहीं बना पाएंगे। हम अच्छा करेंगे, लेकिन 63 साल तक पहुंचना आसान नहीं होगा।” इस पर वहां मौजूद लोगों के बीच हल्की हंसी देखने को मिली।

द्विपक्षीय बैठक और साझा कार्यक्रम

समारोह के बाद राष्ट्रपति ट्रंप और किंग चार्ल्स के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। दूसरी ओर, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप और क्वीन कैमिला ने उन छात्रों से मुलाकात की जो अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम के इतिहास का अध्ययन कर रहे हैं।