25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ईरान के खिलाफ जंग में अमेरिका को मिला सऊदी अरब का साथ, गदगद हुए ट्रंप, बोले- वो योद्धा हैं

ईरान और US-इजरायल के बीच जारी जंग का आज 26वां दिन है। अब अमेरिका को ईरान के खिलाफ जारी जंग में सऊदी अरब का साथ मिला है। सऊदी अरब का साथ मिलने पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुशी जाहिर की है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Vinay Shakya

Mar 25, 2026

Saudi Arabian Prince Mohammed bin Salman and Donald Trump

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और डोनाल्ड ट्रंप(Photo- IANS)

Iran and the US-Israel Conflict: ईरान और US-इजरायल के बीच 28 फरवरी से जंग जारी है। अब अमेरिका को ईरान के खिलाफ इस जंग में सऊदी अरब का साथ मिला है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने यह दावा किया है कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ईरान के खिलाफ अमेरिका का साथ दे रहे हैं। सऊदी अरब का साथ मिलने के बाद अमेरिका ने क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का आभार जताया है और उनकी जमकर तारीफ की है।

अमेरिका को सऊदी अरब के एयरबेस अपयोग करने की अनुमति

ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। न्यूयॉर्ट टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने दावा किया कि सऊदी अरब ने अमेरिका को अपने पश्चिमी क्षेत्र में स्थित किंग फहद एयरबेस के उपयोग की अनुमति दे दी है। यह रणनीतिक कदम अमेरिकी वायुसेना को क्षेत्रीय अभियानों के लिए काफी अहम है। सऊदी अरब का यह कदम ईरान के खिलाफ कूटनीतिक रूप से रक्षा सहयोग को मजबूत करने का संकेत है।

ट्रंप ने सऊदी अरब के क्राउन को बताया योद्धा

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें ईरान के खिलाफ जारी जंग में सऊदी अरब का साथ मिला है। सऊदी का साथ मिलने पर ट्रंप ने वहां के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की जमकर तारीफ की है। ट्रंप ने कहा कि क्राउन प्रिंस एक योद्धा हैं। वह हमारे साथ मिलकर लड़ रहे हैं। सऊदी अरब ने बहुत बढ़िया काम किया है और UAE ने भी अच्छा काम किया है। ट्रंप ने आगे कहा कि कतर ने तो कमाल ही कर दिया। कतर ने काफी खतरनाक हमले झेले हैं। आप असल में पैदल चलकर ही सीमा पार कर सकते हैं। कतर को झटका तो लगा, लेकिन उन्होंने बहुत बढ़िया काम किया है। वे बहुत मजबूत रहे हैं।

युद्ध बंद नहीं हुआ तो अधिक ताकतवर बनकर उभरेगा ईरान

न्यूयॉर्ट टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान युद्ध विराम के पक्ष में नहीं है। क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने ट्रंप से कहा है कि अगर ईरान के खिलाफ युद्ध बंद कर दिया गया तो वह और ताकतवर बनकर उभरेगा। सऊदी अरब ने अमेरिका को विश्वास दिलाया कि वह कम से कम 9 महीने तक की लड़ाई के लिए तैयार है।