29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Israel-Palestine War: ‘नेतन्याहू हिटलर के समान हैं, उनसे गाजा नरसंहार का हिसाब मांगा जाएगा’, एर्दोगन के बयान पर इजरायल का पलटवार

Erdoğan on Netanyahu:तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगन ने इजरायल के राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू होलोकॉस्ट पर सख्त टिप्पणी की है। इस पर इजरायल ने उन पर करारा पलटवार किया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

MI Zahir

Jun 29, 2026

Recep Tayyip Erdoğan on Gaza News

इजरायल के राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू और तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगन । ( फोटो : ANI)

Turkish President Erdogan Statement on Gaza Genocide: इजरायल ने जंग के दौरान फिलिस्तीन और गाजा में बहुत अधिक खूनखराबा किया है और मासूम लोगों पर बहुत जुल्म किया गया है। तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगन ने इजरायल के राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू होलोकॉस्ट के सूत्रधार हिटलर जैसे हैं। इजरायल को हजारों मासूमों की मौत का हिसाब देना होगा। वे सत्तारूढ़ जस्टिस एंड डवलपमेंट पार्टी की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। तुर्की के नेता ने फिलिस्तीनियों के इजरायली नरसंहार के खिलाफ खड़े होकर दुनिया भर से प्रशंसा पाई और कहा कि गाजा में हमले अभी भी जारी हैं। हम इसे नजरअंदाज नहीं कर सकते। तुर्की इजरायल के सताए गए उत्पीड़ित लोगों का कर्जदार है।

मासूम बच्चों का बेरहमी से कत्लेआम किया गया

उन्होंने कहा कि अल्लाह की मर्जी से यही वह समूह है जो उससे नरसंहार का हिसाब मांगेगा। उन्होंने इस जंग की हर उस मार्मिक और दर्दनाक घटना ​का जिक्र किया, जिसमें मासूम बच्चों का बेरहमी से कत्लेआम किया गया। गौरतलब है कि तुर्किये ने सात महीने पहले नेतन्याहू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया था।

नेतन्याहू ने तुर्की में कुर्द और अर्मेनियाई नरसंहार का मुद्दा उठाया

एर्दोगन ने नेतन्याहू और 'उनके हत्यारों के नेटवर्क' के अपराधों का जिक्र किया, तो नेतन्याहू और उनके सहयोगियों ने तुरंत तुर्की की ओर से कुर्द और अर्मेनियाई लोगों के खिलाफ किए गए "नरसंहार" का मुद्दा उठाया। इजरायल के विदेश मंत्रालय ने कहा, 'एक ऐतिहासिक फैसला: इजरायली सरकार ने सर्वसम्मति से विदेश मंत्री गिदोन सार के अर्मेनियाई नरसंहार को मान्यता देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।' कैबिनेट के इस फैसले को अभी संसद से मंजूरी मिलनी बाकी है। सार ने कैबिनेट की बैठक में कहा कि इस 'नरसंहार' को 'अस्वीकार और कम करके आंका गया है।

इजरायल ने प्रथम विश्व युद्ध के 'नरसंहार' को सर्वसम्मति से मान्यता दे दी

ध्यान रहे कि इजरायली सरकार ने प्रथम विश्व युद्ध के "नरसंहार" को सर्वसम्मति से मान्यता दे दी। यह तुर्की को करारा जवाब था, जिसने वर्षों से मान्यता के लिए इसी तरह के प्रयासों को टाल रखा था। नेतन्याहू प्रशासन, 2023 से गाजा में हजारों लोगों की जान लेने वाले और फिलिस्तीनी क्षेत्र को लगभग पूरी तरह से नष्ट करने वाले युद्ध अपराधों के लिए जिम्मेदार है, उसने पहले भी इस मुद्दे पर संकेत दिए थे।

मासूम बच्चों को जानबूझ कर मार डाला

एर्दोगन ने इजरायल से कहा कि उसने पार्कों, स्कूलों, अस्पतालों और समुद्र के किनारों पर मासूम बच्चों को जानबूझ कर मार डाला। इससे पहले कि वे दुनिया को जान पाते, इससे पहले कि वे समझ पाते कि क्या हो रहा है, उन्होंने हजारों बच्चों, हजारों ऐसे नन्हे बच्चों को शहीद कर दिया जिनके मुंह से अभी भी दूध की महक आ रही थी।

एम्बुलेंस का इंतजार कर रही बच्ची हिंद रजब को मार डाला

तुर्किये के प्रेसीडेंट ने कहा कि इजरायल ने गाजा में जान-बूझकर हमारी बच्ची हिंद रजब को मार डाला, जो अपनी कार में अपने रिश्तेदारों की लाशों के बीच फंसी हुई एम्बुलेंस का इंतजार कर रही थी, कुरान पढ़ रही थी और मेडिकल वर्कर के साथ दुआ कर रही थी। उन्होंने कहा कि इजरायल ने जान-बूझकर उस बच्चे को निशाना बनाकर मार डाला जिसे उसकी मां दूध पिला रही थी।