30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इरिट्रिया में दो दिन में बैक-टू-बैक भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.6 और 4.7 रही तीव्रता

Two Back To Back Earthquakes In 2 Days In Eritrea: इरिट्रिया में कल और आज दो दिन में बैक-टू-बैक भूकंप के मामले सामने आए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 2 Aug 2023, 2:18 PM IST

earthquake_scale.jpg

Earthquake In Alaska Peninsula

पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनिया में कहीं न कही आए दिन भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं और वो भी दिन में कई बार। कई देशों में बैक-टू-बैक भूकंप के मामले भी सामने आते हैं और ऐसा ही कुछ हुआ अफ़्रीकी देश इरिट्रिया (Eritrea) में। इरिट्रिया में कल रात भारतीय समयानुसार 10 बजकर 45 मिनट पर भूकंप आया जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.6 रही। यह भूकंप मासावा (Massawa) शहर से 42 किलोमीटर साउथ में आया। दूसरा भूकंप आज भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजकर 43 मिनट पर आया जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.7 रही। यह भूकंप डेकेमहारे (Dekemhare) शहर से 33 किलोमीटर ईस्टर्न-नॉर्थईस्ट में आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) ने इरिट्रिया में आए दोनों भूकंपों की पुष्टि की।


कितनी रही गहराई?

इरिट्रिया में कल आए भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही और आज आए भूकंप की गहराई भी 10 किलोमीटर ही रही।


यह भी पढ़ें- रूस ने यूक्रेन पर किया ड्रोन अटैक, ओडेसा के पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को पहुंचाया नुकसान

नहीं हुआ खास नुकसान


इरिट्रिया में कल और आज बैक-टू-बैक भूकंपों से किसी तरह का कोई खास नुकसान नहीं हुआ है। कुछ घरों और इमारतों को मामूली नुकसान पहुंचा है पर किसी के भी हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।

चिंताजनक है भूकंप के मामलों का बढ़ना

पिछले कुछ महीनों में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले कुछ महीने से आए दिन किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया (Indonesia) में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप को एक और झटका, 2020 अमरीका राष्ट्रपति चुनाव रिज़ल्ट को पलटने की कोशिश का आपराधिक आरोप तय