8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UK के PM ऋषि सुनक का अवैध माइग्रेंट्स के लिए सख्त रवैया, लागू किया नया बिल

UK PM Rishi Sunak Against Illegal Migration: यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने हाल ही में बाहर के देशों में अवैध तरीके से आने वाले लोगों के लिए एक सख्त नियम बनाया है। इतना ही नहीं, ऋषि ने इस पूरे मामले पर सख्त रवैया अपना रखा है।

2 min read
Google source verification
UK New Law for Migrants

UK New Law for Migrants

यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (UK Prime Minister Rishi Sunak) ने हाल ही में बाहर से अवैध तरीके से इंग्लिश चैनल के ज़रिए इंग्लैंड में आने वाले माइग्रेंट्स यानि की प्रवासी लोगों के लिए एक नया कानून बनाया है। दरअसल अटलांटिक महासागर की एक शाखा इंग्लिश चैनल के रास्ते लंबे समय से इंग्लैंड में नाँवों (बोट्स) से बड़ी संख्या में बाहर से प्रवासी लोग अवैध तरीके से आकर बस जाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पिछले साल ही चुने गए यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने सख्त रवैया अपना लिया है।

लिया जाएगा सख्त एक्शन

ऋषि सुनक ने हाल ही में यूनाइटेड किंगडम में नए इल्लिगल माइग्रेशन बिल (Illegal Migration Bill) की घोषणा की है। यह बिल यूनाइटेड किंगडम में अवैध तरीके से होने वाले माइग्रेशन को रोकने और देश से बाहर निकालने के लिए बनाया गया है। इस बिल में अवैध तरीके से यूनाइटेड किंगडम में प्रवेश करने वाले प्रवासियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के लिए कई बातों पर जोर दिया जाएगा, जिनके बारे में ऋषि सुनक ने ट्वीट्स करते हुए जानकारी भी दी।


यह भी पढ़ें- Elon Musk को हुआ गलती का अहसास, Twitter से निकाले गए दिव्यांग वर्कर का मज़ाक उड़ाने के लिए मांगी माफी

क्या एक्शन लिया जाएगा?


ऋषि सुनक ने यूके के लिए बनाए गए नए इल्लिगल माइग्रेशन बिल के नियमों के बारे में जानकारी दी। आइए उन पर नज़र डालते हैं।

यूके में अवैध तरीके से घुसने वाले लोग यहाँ नहीं रुक सकते। उन्हें डिटेन कर लिया जाएगा और कुछ हफ्तों में ही यूके से सुरक्षित देश में डिपोर्ट कर दिया जाएगा।
यूके में अवैध तरीके से घुसने वाले लोगों को शरण की सुविधा नहीं मिलेगी।
यूके में अवैध तरीके से घुसने वाले लोगों को यहाँ के मॉडर्न स्लेवरी सिस्टम का एक्सेस नहीं मिलेगा।
यूके में अवैध तरीके से घुसने वाले लोग यहाँ पर ह्यूमन राइट्स के लिए क्लेम नहीं कर पाएंगे।
यूके में अवैध तरीके से घुसने वाले लोगों को हमेशा के लिए यहाँ पर शरण लेने से बैन कर दिया जाएगा और उन्हें कभी भी देश में घुसने नहीं दिया जाएगा।
यूके में अवैध तरीके से घुसने वाले लोग उन्हें देश से बाहर निकालने की प्रोसेस को रोक नहीं पाएंगे।


यह भी पढ़ें- 2023 के लिए एक शख्श ने की खतरनाक भविष्यवाणी