7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूक्रेन ने किया रूस की तेल रिफाइनरी और ड्रोन लॉन्च साइट पर हमला, राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की ने शेयर किया वीडियो

Russia-Ukraine War: रूसी सेना के हमलों का जवाब देते हुए अब यूक्रेनी सेना ने रूस पर हमला किया है और तेल रिफाइनरी के साथ ही ड्रोन लॉन्च साइट को भी निशाना बनाया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Sep 07, 2026

Ukraine attacks Russia

यूक्रेन ने रूस पर किया हमला (Photo - Video Screenshot from @ZelenskyyUa)

रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) को 4 साल से ज़्यादा समय बीत चुका है, लेकिन फिलहाल इसके रुकने की कोई उम्मीद नहीं है। 24 फरवरी, 2022 को शुरू हुए इस युद्ध की वजह से रूस ने यूक्रेन में तबाही मचा दी है, लेकिन अब यूक्रेन ने भी रूस के हमलों का जवाब देते हुए हमले बढ़ा दिए हैं। रूस में सैन्य और ऊर्जा ठिकाने यूक्रेनी सेना के निशाने पर हैं। अब एक बार फिर यूक्रेन ने रूस में सैन्य और ऊर्जा ठिकानों पर हमले किए, जिसके बारे में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की (Volodymyr Zelenskyy) ने जानकारी दी।

रूस की तेल रिफाइनरी और ड्रोन लॉन्च साइट पर यूक्रेन ने किया हमला

ज़ेलेन्स्की ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "हमारे सैनिक यूक्रेन पर रूसी हमलों का सही जवाब दे रहे हैं। यूक्रेनी सेना ने रूस के रियाज़ान इलाके में एक तेल रिफ़ाइनरी पर हमला किया गया। इसके साथ ही पर्म इलाके और तातारस्तान में तेल प्रोसेस करने वाली जगहों पर और कुर्स्क इलाके में अटैक ड्रोन रखने और लॉन्च करने वाली साइट पर हमारी लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों का इस्तेमाल करते हुए हमला किया गया। काला सागर में भी एक टारगेट पर हमला किया गया।"

सेना का किया शुक्रिया अदा

रूसी हमलों के आगे यूक्रेनी सेना पूरे जोश से टिकी हुई है और अब बचाव के साथ आक्रमण भी कर रही है। आज रूस पर किए हमलों के लिए यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेन्स्की ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में यूक्रेनी सेना की हर यूनिट का उनके सटीक हमलों के लिए शुक्रिया अदा किया।

युद्ध को रोकने की कोशिश कर रहे हैं ट्रंप

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में दोनों तरफ से हमले हो रहे हैं। इस युद्ध को रोकने के लिए अमेरिका (United States of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) भी पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसी सिलसिले में अमेरिकी राजदूत स्टीव विटकॉफ (Steve Witkoff) और जेरेड कुशनर (Jered Kushner), जो ट्रंप के दामाद भी हैं, शनिवार को रूस के दौरे पर रहे, जहाँ उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से मुलाकात की। वहीँ रविवार को दोनों यूक्रेन के दौरे पर रहे, जहाँ उन्होंने ज़ेलेन्स्की और अन्य यूक्रेनी अधिकारियों से मुलाकात की।