7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Russia-Ukraine War: फिर शुरू होगी रूस-यूक्रेन-अमेरिका शांति वार्ता? क्रेमलिन के प्रवक्ता बोले- बातचीत से इनकार नहीं

Russia Ukraine Peace Talks: रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए शांति प्रयासों के बीच क्रेमलिन ने रूस, यूक्रेन और अमेरिका के बीच त्रिपक्षीय वार्ता दोबारा शुरू होने की संभावना से इनकार नहीं किया है। क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि बातचीत की तारीख और स्थान पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anand Shekhar

Sep 07, 2026

Russia News

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। (Photo-X@mfa_russia)

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की कूटनीतिक कोशिशों के बीच रूस, यूक्रेन और अमेरिका के बीच त्रिपक्षीय शांति वार्ता फिर से शुरू करने के संकेत मिले है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि त्रिपक्षीय बातचीत की मेज पर लौटने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यह बातचीत कब और कहां होगी, इस बारे में कोई अंतिम निर्णय लेना अभी जल्दबाजी होगी। यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूतों स्टीव विटकोफ और जेरेड कुशनर के मॉस्को और कीव के दौरे के बाद आया है।

अमेरिकी दूतों के दौरे से जगीं उम्मीदें

स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर लंबे समय से रुकी हुई शांति वार्ता को फिर से शुरू करने के मकसद से दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व से मिलने पहुंचे थे। अमेरिकी दूतों के दौरे के बारे में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा, "आपने त्रिपक्षीय प्रारूप को बहाल करने के बारे में कीव के बयान सुने होंगे, मिस्टर कुशनर ने भी इस बारे में बात की है। हम भी इन त्रिपक्षीय वार्ताओं को फिर से शुरू करने की संभावना से इनकार नहीं करते, लेकिन इसके लिए सटीक तारीख या जगह के बारे में कुछ भी कहना अभी जल्दबाजी होगी।"

अमेरिकी दूतों के प्रयासों की रूस ने की सराहना

क्रेमलिन प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार को मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी दूतों के बीच तीन घंटे से ज़्यादा समय तक बैठक हुई। अमेरिकी वार्ताकारों की शांति कोशिशों की तारीफ करते हुए पेस्कोव ने कहा कि ऐसी पहल शांति की दिशा में एक छोटा सा कदम है। उन्होंने कहा कि रूस अमेरिकी वार्ताकारों की शांति कोशिशों को बहुत अहमियत देता है। पेस्कोव के अनुसार, राष्ट्रपति पुतिन ने राष्ट्रपति ट्रंप की कोशिशों की अहमियत को भी माना है और शांति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए आभार जताया है।

ट्रंप को फोन कर सकते हैं पुतिन

क्रेमलिन ने संकेत दिया है कि अमेरिकी दूतों की यात्रा और शांति प्रस्तावों के बारे में आगे के कदमों पर चर्चा करने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच जल्द ही सीधी फ़ोन पर बातचीत हो सकती है। पेस्कोव ने बताया कि अमेरिकी प्रतिनिधि मॉस्को से सीधे यूक्रेन की राजधानी कीव गए थे, लेकिन यूक्रेनी अधिकारियों के साथ उनकी बातचीत के बारे में आधिकारिक जानकारी अभी तक मॉस्को नहीं पहुंची है।