
Volodymyr Zelenskyy promises victory against Russia
यूक्रेन (Ukraine) पर कब्ज़ा करने के इरादे से रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर रुसी आर्मी ने 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन को घेरकर घुसपैठ करते हुए हमला कर दिया। पुतिन के प्लान के अनुसार रूस कुछ ही दिनों में यूक्रेन पर कब्ज़ा कर लेना चाहता था। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से अब तक का यह सबसे बड़ा युद्ध है। इस युद्ध में अब तक यूक्रेन के लाखों मासूम लोगों की जान जा चुकी हैं। इससे भी ज़्यादा लोग इस युद्ध में अब तक घायल हो चुके हैं। बड़ी संख्या में लोगों को अपनी जान बचाने के लिए यूक्रेन छोड़ कर जाना भी पड़ा। कई शहर भी इस युद्ध में तबाह हो गए। पर इसके बावजूद लगातार मिल रही मदद की बदौलत यूक्रेन अभी भी डटकर रूस का सामना कर रहा है।
देखते ही देखते आज इस युद्ध को एक साल पूरा हो गया है। किसी ने भी इस बात की कल्पना तक नहीं की थी कि यूक्रेन इस युद्ध में इतना लंबा टिक पाएगा। पर यूक्रेन की आर्मी अपने हौसले से डटकर रूस की आर्मी का सामना कर रही है। इस युद्ध की पहली एनिवर्सरी पर आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेन्स्की (Volodymyr Zelenskyy) ने अपने देशवासियों से एक बड़ा वादा किया है।
रूस के खिलाफ होगी यूक्रेन की जीत
ज़ेलेन्स्की ने युद्ध के एक साल पूरा होने के अवसर पर आज 24 फरवरी, 2023 को अपने देशवासियों से एक बड़ा वादा किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने वादा करते हुए कहा है कि इस युद्ध में रूस के खिलाफ यूक्रेन हार नहीं मानेगा और जीत कर दिखाएगा।
यह भी पढ़ें- रूस-यूक्रेन युद्ध को एक साल पूरा होने पर यूक्रेनी रक्षा मंत्री का बड़ा बयान, नए प्लान के बारे में कही यह बात
अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी कह चुके है यह बात....
कुछ दिन पहले ही अमरीका (United States of America) के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) यूक्रेन के सरप्राइज दौरे पर राजधानी कीव (Kyiv) पहुँचे थे। यहाँ उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति से मुलाकात की। इसके बाद वह पोलैंड (Poland) की राजधानी वारसॉ (Warsaw) पहुँचे और इस युद्ध के विषय में संबोधन पेश किया। अपने संबोधन में अमरीकी राष्ट्रपति बाइडन ने रूस-यूक्रेन युद्ध के बारे में बात करते हुए कहा कि रूस इस युद्ध में कितनी भी कोशिश कर ले, यूक्रेन को जीत नहीं पाएगा।
अमरीका करता रहेगा यूक्रेन की मदद
अमरीकी राष्ट्रपति बाइडन ने यह भी साफ कर दिया कि जब तक युद्ध चलेगा, अमरीका इसमें यूक्रेन की मदद करता रहेगा। अमरीका युद्ध के शुरू होने से अब तक लगातार यूक्रेन की मदद कर रहा है।
यह भी पढ़ें- रूस-यूक्रेन युद्ध में चीन का बदला रुख, दोनों देशों को जल्द से जल्द शांति-वार्ता करने की दी सलाह
Published on:
24 Feb 2023 04:17 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
