5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूएन मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क ने एलन मस्क को लिखा खुला पत्र कहा, लोगों की प्राइवेसी और मानवाधिकारों का करें सम्मान

एलन मस्क ट्विटर के नए मालिक बन गए हैं। इसके बाद से ट्विटर के कर्मचारियों और उपभोक्ताओं में हंगामा मच गया है। एलन मस्क के नए फैसलों पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क ने चिंता जताते हुए एक खुला पत्र लिखा। जानें वोल्कर तुर्क, एलन मस्क से क्या आग्रह किया है।    

2 min read
Google source verification
volker_turk.jpg

यूएन मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क ने एलन मस्क को लिखा खुला पत्र कहा, मानवाधिकार ट्विटर के प्रबंधन के लिए केंद्रीय

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क ने ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क को एक खुला पत्र जारी किया है, जिसमें साफ कहा गया है कि, वह सुनिश्चित करें कि मानवाधिकार ट्विटर के प्रबंधन के लिए केंद्रीय हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पत्र में शुक्रवार को ट्विटर से कर्मचारियों की भारी छंटनी का जिक्र किया गया है। जिसमें मानवाधिकार टीम, एक्सेसिबिलिटी, नैतिक एआई और क्यूरेशन सहित कई टीम को हटा दिया है। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर को खरीदा है। ट्विटर के नए मलिक एलन मस्क के बनने के बाद से ही ट्विटर में लगातार बदलाव हो रहे हैं। एलन मस्क ने सबसे पहले ब्लू टिक को पेड करना, उसके बाद कर्मचारियों की छंटनी का फैसला किया। जिसकी शुरुआत हो चुकी है। भारत में तकरीबन 200 लोगों को नौकरी से बाहर कर दिया गया है।

वोल्कर तुर्क का एलन मस्क को ओपन लेटर

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क ने एलन मस्क को ओपन लेटर लिखा है। इसमें उन्होंने अपनी चिंताएं जाहिर की हैं। तुर्क ने पत्र में कहा, हमारे साझा मानवाधिकारों का सम्मान मंच के उपयोग और विकास के लिए रेलिंग सेट करना चाहिए।

निजता के अधिकार के लिए खड़े हो मस्क

पत्र में, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख ने ट्विटर से निजता के अधिकार के लिए खड़े होने का आग्रह किया और जोर देकर कहा कि, ट्विटर की जिम्मेदारी है कि वह कंटेंट को बढ़ाने से बचें। जिससे अन्य लोगों के अधिकारों को नुकसान न पहुंचे। मतलब किसी को भी अभद्र भाषा और गलत सूचना देने से रोकना चाहिए और लोगों की प्राइवेसी का खास ध्यान रखना होगा।

44 बिलियन डॉलर में ट्विटर को खरीदा

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने अक्टूबर में ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदने का सौदा पूरा किया, सोशल नेटवर्क कंपनी का नियंत्रण हासिल कर लिया।

हजारों कर्मचारियों की छंटनी जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को ट्विटर ने लागत कम करने की आक्रमक योजना के तहत कंपनी के कई विभागों में हजारों कर्मचारियों की छंटनी की। जिसके बाद से एलन मस्क पर अंगुलियां उठने लगी।

ट्विटर फाउंडर ने मांगी माफी

ट्विटर के हालात को लेकर कंपनी के फाउंडर जैक डोर्सी ने भी ट्वीट कर लोगों से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि इस समय जो हालात हैं, उसके लिए मैं खुद जिम्मेदार हूं उन्होंने कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने पर भी हैरानी जताई।

यह भी पढ़े - Twitter का ब्लू टिक वाला मंथली सब्सक्रिप्शन प्लान शुरू, अभी IOS यूजर्स को देना होगा चार्ज, को-फाउंडर ने मांगी माफी

यह भी पढ़े - एलन मस्क ने हिंदी के साथ-साथ भोजपुरी में भी किया ट्वीट, 'टुकड़े-टुकड़े' गैंग को लेकर कही बड़ी बात