20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सऊदी अरब की जेल में 19 साल के लिए कैद अमरीकी नागरिक हुआ रिहा

US Citizen Released From Saudi Arabia Prison: अमरीका के एक नागरिक को हाल ही में सऊदी अरब की एक जेल से रिहा कर दिया गया है। इस शख्स को सऊदी अरब में 19 साल की जेल की सज़ा दी गई थी।

2 min read
Google source verification
us_citizen_released_in_saudi.jpg

US citizen imprisoned in Saudi Arabia released

चमत्कार के बारे में सुना तो बहुत लोगों ने हैं, पर देखा बहुत कम लोगों ने हैं। पर हाल ही में एक चमत्कार अमरीका के एक नागरिक के साथ हुआ। अमरीका के 72 वर्षीय नागरिक साद इब्राहिम अल्मादी, जो मूल रूप से सऊदी अरब से है, को 2021 में सऊदी अरब में गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके साथ ही साद को पिछले साल अक्टूबर में 16 साल की जेल की सजा भी सुनाई गई थी, जिसे पिछले महीने बढाकर 19 साल कर दिया गया था। पर आज अचानक से कुछ ऐसा हुआ, जिसकी उम्मीद साद को भी नहीं होगी। साद का बेटा तो इसे चमत्कार बता रहा है।

जेल से हुई रिहाई

साद की आज ही सऊदी अरब की जेल से रिहाई हो गई है। इस बात की जानकारी साद के बेटे इब्राहिम ने दी है। इब्राहिम के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं है और वह कह रहा है कि उसे तो इस बात का भरोसा नहीं हो रहा है। इब्राहिम ने बताया कि उसके पिता इस समय उनके रियाद वाले घर में है और करीब 6 घंटे पहले ही रिहा हुए है।


यह भी पढ़ें- ताइवान के पूर्व राष्ट्रपति का बड़ा फैसला! 74 सालों में जो नहीं हुआ, होगा अगले हफ्ते

क्यों मिली थी सज़ा?

इब्राहिम ने बताया कि उसके पिता साद ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के खिलाफ ट्वीट्स किए थे। साद ने ये ट्वीट्स यमन में चल रहे युद्ध और 2018 में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के आदेश पर 2018 में अमरीकी पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के विरोध में किए थे। इसी वजह से साद को गिरफ्तार कर लिया गया था। इब्राहिम ने बताया कि उन ट्वीट्स में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं था, इसके बावजूद उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया था और सज़ा सुना दी गई थी।

देश छोड़ने पर लगा बैन

साद फ़िलहाल सऊदी अर्ब छोड़ कर अमरीका नहीं आ सकता। इसकी वजह है उस पर लगा देश छोड़ने का बैन। इस बारे में इब्राहिम ने कहा है कि वह जल्द ही अपने पिता को इलाज के लिए अमरीका वापिस लाने की कोशिश करेगा।

यह भी पढ़ें- Donald Trump की हुई 2 साल बाद Facebook और YouTube पर वापसी, लिखा - 'I'M BACK!'