जेडी वेंस कैथोलिक ईसाई हैं, जबकि उषा हिंदू धर्म का पालन करती हैं। वेंस ज्यादा आध्यात्मिक नहीं थे, लेकिन उषा ने उन्हें अपने धर्म (ईसाई) के प्रति आस्थावान होने के लिए प्रेरित किया। इसीलिए जेडी उषा को अपना आध्यात्मिक गुरु और प्रेरणास्रोत मानते हैं। वेंस कह चुके हैं कि जिस चीज के बारे में मुझे पता नहीं होता, उसका जवाब उषा के पास होता है।