अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। इस बैठक में भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते, टैरिफ और रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा होगी। अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस और पीएम मोदी के बीच व्यापार, आयात शुल्क और गैर टैरिफ बाधाओं को कम करने पर चर्चा हो सकती है।