
Young Russian soldiers
रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच चल रहे युद्ध को 20 महीने से ज़्यादा समय हो चुका है। रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर 24 फरवरी, 2022 को रूसी सेना ने यूक्रेन में घुसपैठ करते हुए हमला करते हुए युद्ध की शुरुआत कर दी थी। पुतिन का लक्ष्य यूक्रेन पर कुछ दिन में ही कब्ज़ा कर लेना था। हालांकि रूस को यूक्रेन पर कब्ज़ा करने में कामयाबी अभी तक नहीं मिली है, पर इस युद्ध की वजह से यूक्रेन को जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। यूक्रेन के कई शहरों में भारी तबाही मच चुकी है और कई लोगों की मौत हो चुकी है और उससे भी ज़्यादा लोग घायल हुए हैं। पर युद्ध में नुकसान रूस को भी हो रहा है और रुसी सेना भी अपने कई सैनिकों को गंवा चुकी है। लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट के चलते यूक्रेन काउंटरऑफेंस और डिफेंस के ज़रिए रूस का सामना कर रहा है। इस युद्ध के बारे में हाल ही में अमेरिका (Unoited States Of America) ने एक चौंका देने वाला खुलासा किया है।
अपने ही सैनिकों को मार रहा है रूस
अमेरिका के राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस (White House) की तरफ से हाल ही में एक चौंका देने वाला खुलासा किया गया है। व्हाइट हाउस की तरफ से गुरुवार को एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई कि रूस अपने ही कई सैनिकों को मार रहा है। यह रिपोर्ट व्हाइट हाउस के नेशनल सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने जारी की है।
क्या है रूस के अपने ही सैनिकों को मारने की वजह?
व्हाइट हाउस के नेशनल सिक्योरिटी डिपार्टमेंट की रिपोर्ट के अनुसार रूस अपने सैनिकों का सम्मान नहीं करता। ऐसे में युद्ध में ऐसे सैनिक जो अपने सीनियर्स की बात नहीं मान रहे हैं और उनके आदेशों की अवमानना कर रहे हैं, उन्हें मौत के घाट उतारा जा रहा है। इस युद्ध में कई सैनिकों की हिम्मत अब जवाब दे चुकी है और वो युद्ध छोड़कर जाना चाहते हैं। ऐसे सैनिकों को भी जान से मारने की धमकी दी जा रही है। ऐसे सैनिकों में ज़्यादातर युवा सैनिक हैं। कई सैनिकों को तो सही प्रशिक्षण भी नहीं मिला हुआ है।
यह भी पढ़ें- सेना पर हमले का अमेरिका ने लिया बदला, सीरिया में ईरान संबंधित दो ठिकानों पर किया हमला
Published on:
27 Oct 2023 05:31 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
