6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युद्ध में क्रांति लाएगी वर्चुअल रियलिटी और AI, भारत-पाक के बीच शांति स्थापित करवाने की रट लगाने वाले अमेरिका ने ऐसा लिया बढ़त

USA Army: अमेरिका ने सेना की अगली जेनरेशन को तकनीकी तौर पर बढ़त दिलाने के लिए मेटा और एंडुरिल ने हाथ मिलाया है। इसका उद्देश्य ऐसा सैन्य उपकरण तैयार करना है जो अमेरिकी सेना को दुनिया के दूसरों मुल्कों की सैन्य ताकतों पर बढ़त दिलाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
American Army

अमेरिकी सेना की प्रतिनिधि तस्वीर। फोटो: ANI

War Revolution through Virtual Reality and AI: अमेरिका सेना को अगली पीढ़ी को तकनीकी बढ़त दिलाने के लिए मेटा और डिफेंस स्टार्टअप एंडुरिल इंडस्ट्रीज़ ने मिलकर एक नई पहल शुरू की है। इस साझेदारी का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) और ऑगमेंटेड रियलिटी (Augmented Reality) के जरिए ऐसे सैन्य उपकरण तैयार करना है जो युद्धक्षेत्र में सैनिकों को बेहतर दृश्य अनुभव, डेटा विश्लेषण और स्वायत्त हथियार प्रणालियों का सहज नियंत्रण दे सकें। यह साझेदारी सिर्फ तकनीकी नवाचार नहीं, बल्कि अमेरिका की सैन्य रणनीति में एक बड़ा मोड़ मानी जा रही है, जहां वर्चुअल रियलिटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब युद्ध के मैदान की दिशा तय करेंगे।

लेटिस ऐसे करेगा काम

साझेदारी के तहत मेटा की एआई-एआर तकनीक को एंडुरिल के डेटा एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म ‘लेटिस’ से जोड़ा जाएगा। इसका परिणाम होगा ‘मिक्स्ड रियलिटी’ उपकरण जैसे स्मार्ट गॉगल्स, ग्लासेज, वाइजर्स और एक खास ‘ईगल आई’ हेलमेट। ‘लेटिस’ हजारों स्रोतों से डेटा समेटकर रीयल टाइम इंटेलिजेंस प्रदान करता है, जिससे सैनिक तेजी और सटीकता से निर्णय ले सकेंगे। एंडुरिल के को-फाउंडर पामर लकी ने ‘ईगल आई’ को गेमिंग और साइंस फिक्शन से प्रेरित बताया।

जुकरबर्ग को युद्धक्षेत्र में दिख रहा भविष्य

मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा, 'हमने बीते दशक में एआई और एआर को भविष्य के कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया है। अब हमें गर्व है कि इन तकनीकों को एंडुरिल के साथ मिलकर अमरीकी सैनिकों तक पहुंचा रहे हैं।'

साझेदारी से क्या होगा

  • एआई-सक्षम ‘ईगल आई’ हेलमेट
  • सैनिकों को मिलेगा स्मार्ट विजन और डेटा इंटेलिजेंस
  • रीयल टाइम निर्णय की क्षमता
  • ‘लेटिस’ प्लेटफॉर्म की मदद से तुरंत निर्णय ले पाएंगे
  • ऑटोनॉमस सिस्टम्स का सहज नियंत्रण
  • ड्रोन और रोबोटिक हथियारों के संचालन में मदद
  • मेटा की रक्षा क्षेत्र में आधिकारिक एंट्री
  • नीति में बदलाव कर रक्षा कॉन्ट्रैक्टर्स को खोला द्वार