30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नेप्च्यून क्रूज मिसाइल क्या है ? जिसने रूसी युद्धपोत को कर दिया तबाह

Neptune cruise missile: यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने रूस के सबसे बड़े युद्धपोत मॉस्कोवा को तबाह कर दिया है। इसपर नेप्च्यून नामक दो एंटी-शिप क्रूज मिसाइलों से हमला कर तबाह किया है। रूस ने इन दावों को खारिज कर दिया है।

2 min read
Google source verification

image

Mahima Pandey

Apr 14, 2022

What is Neptune cruise missile that severely damaged a Russian warship?

What is Neptune cruise missile that severely damaged a Russian warship?

यूक्रेन और रूस के बीच जंग लगातार 50 वें दिन भी जारी है और ये कब खत्म होगी इसपर अभी कोई कुछ नहीं कह सकता। इस जंग के बीच गुरुवार को यूक्रेन ने दावा किया कि उसने रूसी युद्धपोत को ब्लैक सी में नेप्च्यून क्रूज मिसाइल से तबाह कर दिया है। दूसरी ओर, रूस ने यूक्रेनी दावों के विपरीत, कहा कि काला सागर में रूसी युद्धपोत एक बड़े विस्फोट में क्षतिग्रस्त हो गया है। युद्धपोत में तैनात सभी क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इस खबर के सैम आने के बाद से सभी के जहन में यही सवाल है कि आखिर नेप्च्यून क्रूज मिसाइल है क्या जिसे लेकर यूक्रेन दावा कर रहा है कि उसने रूस के सबसे बड़े युद्धपोत को तबाह कर दिया?

नेप्च्यून क्रूज मिसाइल क्या है?
यूक्रेन का दावा है कि मॉस्को को नेप्च्यून नामक दो एंटी-शिप क्रूज मिसाइलों से तबाह किया गया। विडंबना यह है कि इस मिसाइल का डिजाइन एक रूसी Kh-35 क्रूज मिसाइल पर आधारित है जिसे नाटो नाम AS-20 कयाक से जाना जाता है। यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, नेप्च्यून एक तटीय जहाज-रोधी क्रूज मिसाइल है। ये 300 किमी की सीमा में नौसैनिक जहाजों को नष्ट करने में सक्षम है।

नेप्च्यून मिसाइल सिस्टम को यूक्रेन की सेना द्वारा जल्दबाजी में विकसित किया गया था। ऐसा इसलिए क्योंकि 2014 में क्रीमिया के कब्जे के बाद से यूक्रेन के तटीय क्षेत्रों के लिए रूसी खतरा तेजी से बढ़ रहा था। इस मिसाइल को मार्च 2021 में यूक्रेनी रक्षा बलों में शामिल किया गया था। यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, नेप्च्यून एक तटीय जहाज-रोधी क्रूज मिसाइल है जो 300 किमी की सीमा में नौसैनिक जहाजों को नष्ट करने में सक्षम है।

क्या है मॉस्कोवा जिसे नेपच्यून मिसाइल ने किया तबाह?
मॉस्कोवा का नाम रूसी शहर मॉस्को के नाम पर रखा गया है। इस मिसाइल का वजन 12,490 टन था। यह रूसी नौसेना के काला सागर बेड़े का प्रमुख है और इसमें लगभग 500 क्रू मेंबर्स सवार थे। मोस्कवा पर दो एंटी-शिप क्रूज मिसाइल से हमला हुआ जिसे नेप्च्यून कहते हैं।

यह भी पढ़े - बदलता विश्व परिदृश्य केवल रूस-यूक्रेन युद्ध तक ही सीमित नहीं