2010-11 में अपने 159-दिनों के मिशन के दौरान उन्हें कुल 636 डॉलर (करीब 55,000 रुपए) अतिरिक्त भुगतान मिला था। इसी गणना के आधार पर, सुनीता विलियम्स और बुच को 287 दिनों के लिए लगभग 1,148 डॉलर (करीब 1 लाख रुपए) का अतिरिक्त भुगतान मिलने की संभावना है। टोटल सेलरी में मिलेंगे एक करोड़ रुपए। नासा के दोनों अंतरिक्ष यात्री जीएस-15 पे ग्रेड के अंतर्गत आते हैं, जो फेडरल कर्मचारियों के लिए सबसे ऊंचा स्तर है। इस ग्रेड के तहत उन्हें सालाना 125,133 - 162,672 डॉलर (करीब 1.08 करोड़ - 1.41 करोड़ रुपए) वेतन मिलता है।