जेलेंस्की ने कहा, "मेरी यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ अच्छी बातचीत हुई। फिलहाल, रूस की तरफ से ऐसे कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं कि वह युद्ध खत्म करने के लिए तैयार है। इसके उलट, रूस जो संकेत दे रहा है, वे कुछ और ही इशारा करते हैं और इनसे शांति आने की कोई उम्मीद नहीं दिखती।"