29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय रेसलर Veer Mahaan के पंच से दिग्गज हुआ चारों खाने चित्त, 5वीं जीत हासिल कर मचाया बवाल

WWE रिंग में भारतीय सुपरस्टार वीर महान का जलवा जारी है। बड़े इवेंट मेंं एक बार फिर पूर्व चैंपियन को वीर महान ने धराशाई किया है। जानिए इस शो में क्या-क्या खास हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 13 Jun 2022, 10:36 AM IST

indian superstar veer mahaan wwe sunday stunner result

फोटो क्रेडिट-WWE

WWE का खास इवेंट इस रविवार स्प्रिंगफील्ड में हुआ। इस लाइव इवेंट का नाम संडे स्टनर था। इस शो में जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले और रॉ सुपरस्टार्स ने यहां बवाल मचाया। कुछ चैंपियनशिप मुकाबले भी इस शो में देखने को मिले। फैंस ने भी अपने चहेते सुपरस्टार्स को खास अंदाज में चीयर किया। रॉ के पूरे रोस्टर ने इस बार शो में हिस्सा लिया और फैंस को एंटरटेन किया। आइए देखते हैं इस शो में क्या-क्या देखने को मिला।


शो में हुए मैचों के नतीजे

1) भारतीय सुपरस्टार वीर महान का मुकाबला 46 साल के रॉबर्ट रूड के साथ हुआ। रूड को लगातार 5वीं बार वीर महान ने हराया। वीर महान ने एक बार फिर रूड को कोई मौका नहीं दिया और एक ही पंच में ढेर कर दिया। अपने करियर मे ये बहुत बड़ी उपलब्धि वीर महान ने हासिल की है।

2) बॉबी लैश्ले ने 2 ऑन 1 हैंडीकैप मैच में ओमोस और MVP के साथ मुकाबला लड़ा। ओमोस और MVP की हार यहां पर देखने को मिली।

3) एलेक्सा ब्लिस और निक्की A.S.H के बीच भी मुकाबला हुआ। दोनों ने फैंस को अच्छा मैच दिया। ब्लिस की इस मुकाबले में जीत हुई।

4) सिएम्पा और इजेक्यूल के बीच भी सिंगल मैच हुआ। सिएम्पा को इस बार इजेक्यूल ने हरा दिया।

5) डॉमिनिक और रे मिस्टीरियो का मुकाबला द मिज और ऑस्टिन थ्योरी के साथ हुआ। रे और डॉमिनिक की इस मुकाबले में जीत हुई।

6) एंजेलो डॉकिंस और मोंटेज फोर्ड ने भी चैड गेबल और ओटिस के साथ शानदार मुकाबला लड़ा। एंजेलो और मोटेंज की जीत हुई।

ये भी पढ़ें- WWE की तर्ज पर अब भारतीय रेसलर का AEW रिंग में भी कोहराम, अपनी दहशत से दुश्मनों को किया ढेर!

7) सैथ रॉलिंस को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा। रिडल के साथ उनका मुकाबला हुआ और रिडल ने शानदार RKO लगाकर जीत हासिल की।

8) बियांका ब्लेयर ने मेन इवेंट में Raw विमेंस चैंपियनशिप को ट्रिपल थ्रेट मैच में डिफेंड किया। बैकी लिंच और असुका को हराकर बियांका ब्लेयर ने जीत हासिल की।

रिजल्ट्स क्रेडिट- WRESTLING BODYSLAM