30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WWE: रोमन रेंस के फैंस के लिए बुरी खबर, फ्यूचर को लेकर आया चौंकाने वाला अपडेट

WWE Roman Reigns Update: रोमन रेंस 24 जून को होने वाले स्मैकडाउन एपिसोड के बाद जुलाई और अगस्त में किसी भी वीकली टेपिंग्स या फिर लाइव इवैंट में नहीं दिखेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक रोमन रेंस को केवल 'मनी इन द बैंक' और 'समर स्लैम' में दिखाई देंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 11 May 2022, 12:51 PM IST

roman.png

अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस

WWE: अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। रेंस के फ्यूचर को लेकर एक चौंकाने वाला अपडेट आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रोमन रेंस जून के अंत से सितंबर की शुरुआत तक WWE से ब्रेक ले सकते हैं।

रेसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलैटर के डेव मैल्टजर ने रोमन रेंस के नए कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बात की। उन्होंने खुलासा किया कि रोमन इस नए कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से अब कम हाउस शोज में दिखाई देंगे। ऐसा ही कॉन्ट्रैक्ट पहले ब्रॉक लैसनर और हल्क होगन ने भी साइन किया था। मैल्टजर ने बताया कि रोमन अपने बच्चों की वजह से और अपने करियर को लंबा करने के लिए कम बिजी शेड्यूल चाहते हैं।

बता दें कि रोमन रेंस 24 जून को होने वाले स्मैकडाउन एपिसोड के बाद जुलाई और अगस्त में किसी भी वीकली टेपिंग्स या फिर लाइव इवैंट में नहीं दिखेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक रोमन रेंस को केवल 'मनी इन द बैंक' और 'समर स्लैम' में दिखाई देंगे।

WrestleMania 38 में रोमन रेंस अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन बने थे। इसके बाद उन्होंने अभी तक अपनी चैंपियनशिप डिफेंड नहीं की है। अब देखना होगा कि WWE अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप को लेकर क्या फैसला लेती है। रोमन रेंस जितने समय तक नहीं रहेंगे चैंपियनशिप उनके पास रहेगी या नहीं यह देखना काफी ज्यादा दिलचस्प होगा।

बता दें रोमन रेंस हफ्ते में 2-3 मैच लड़ते थे और वो दोनों ब्रांड्स में भी नजर आते थे। उनका टेलीविजन पर काफी ज्यादा इस्तेमाल हो रहा था। हालांकि, अब अगर वो लाइव इवेंट्स में हिस्सा नहीं लेंगे तो वो फ्रेश रहेंगे। इससे रेंस का करियर बड़ा हो गए और वो ज्यादा लंबे समय तक बतौर रेसलर काम कर पाएंगे।