4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्लैमर के मामले में किसी मॉडल से कम नहीं WWE की ये महिला रेसलर्स, अदाओं से करती हैं घायल

WWE का खेल ऐसा है कि तमाम रेसलर्स रिंग से रिटायर होने के बाद भी लोगों के दिलों पर काबिज हैं। इस मामले में महिला रेसलर्स भी पीछे नहीं हैं। तमाम महिला WWE रेसलर्स ऐसी हैं जो अपनी रेसलिंग से तो लोगों के दिल जीत ही रही हैं साथ ही अपनी खूबसूरती से भी लोगों को घायल कर रही हैं। आइए डालते हैं ऐसी ही कुछ महिला रेसलर्स पर एक नजर:  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 17 May 2022, 2:23 PM IST

trus.png

2000 में अपना WWE डेब्यू करने वाली ट्रिश स्ट्रेटस ने लीटा के साथ फ्यूड करके महिला डिवीजन को काफी आगे ले जाने का काम किया। रेसलिंग करियर में काफी सफलता हासिल करने वाली ट्रिश खुद काफी फिट हैं और उन्होंने लोगों को फिट रखने के लिए योगा क्लासेज भी शुरु किया था। फिलहाल 43 साल की हो चुकी WWE की हाल ऑफ फेमर ट्रिश की खूबसूरती कम होने का नाम नहीं ले रही है।

sthaff.png

मूल रूप से अमेरिका की रहने वालीं स्टेफनी निकल गार्सिया को WWE की दुनिया में निक्की बेल्ला के नाम से जाना जाता है। वह रेसलिंग रिंग के बाहर भी मॉडलिंग औऱ एक्टिंग में अपने हुस्न का जादू चला रही हैं। निक्की बेल्ला मशहूर रेसलर जॉन सेना के साथ रिलेशनशिप में भी रह चुकी हैं।

nikki.png

WWE की खूबसूरत महिलाओं की कोई भी लिस्ट 43 वर्षीय चीफ ब्रांड ऑफिसर स्टेफनी मैकमैहन के बिना पूरी नहीं हो सकती है। लगभग दो दशक से कंपनी को आगे ले जाने के लिए अथक प्रयास कर रही स्टेफनी खूबसूरती के मामले में भी नंबर वन पर हैं। स्टेफनी केवल खूबसूरत ही नहीं हैं बल्कि उन्होंने रेसलिंग स्किल्स से भी महिला डिवीजन को आगे ले जाने का काम किया है।

nataliya.png

नताल्या खानदानी रेसलर हैं। खानदानी मतलब उनसे पहले उनकी दो पीढ़ियां भी रेसलिंग करती आई हैं। नताल्या की पहचान उनके अजीबोगरी रेसलिंग टेक्नीक्स के कारण है। हालांकि उनकी खूबसूरती के दीवाने भी कम नहीं हैं।

backy.png

खूबसूरती की बात हो और बैकी लिंच का जिक्र न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। उनका असली नाम रेबेका क्विन है। वे आयरलैंड की हैं। 17 साल की उम्र में बैकी ने पेशेवर कुश्ती में करियर बनाने के लिए कॉलेज छोड़ दिया था। जहां वे इतिहास, दर्शन और राजनीति का अध्ययन कर रहीं थी। आज WWE की दुनिया में वे जानी मानी सुपर स्टार हैं।