30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय दिग्गज WWE रिंग में हुआ चारों खाने चित्त, मेन इवेंट में मचा घमासान

WWE के शानदार लाइव इवेंट में इस बार जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले। भारतीय सुपरस्टार की इस बार करारी हार हुई। जानिए इस शो में क्या-क्या खास हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 23 May 2022, 11:57 AM IST

wwe live event result jinder mahal roman reigns rockford smackDown

फोटो क्रेडिट- WWE

WWE का सैटरडे नाइट मेन इवेंट इस बार रॉकफोर्ड में हुआ था। स्मैकडाउन सुपरस्टार्स ने इस इवेंट में हिस्सा लिया और सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया। रोमन रेंस सहित बड़े सुपरस्टार्स एक्शन नजर आए। इस इवेंट में कई मुकाबले और चैंपियनशिप मैच देखने को मिला। रोंडा राउजी इस बार एक्शन में नजर नहीं आईं।। भारतीय मूल के दिग्गज जिंदर महल की इस बार करारी हार का सामना करना पड़ा। कुल मिलाकर देखा जाए तो ये शो हिट रहा।

इवेंट में हुए मैचों के नतीजे

1) रिकोशे और सैमी जेन का जबरदस्त मुकाबला हुआ। इस मैच में बहुत एक्शन देखने को मिला। आईसी चैंपियनशिप के लिए हुए इस मुकाबले में रिकोशे ने अपनी चैंपियनशिप डिफेंड की।

2) ड्रू गुलक और गंथर के बीच भी अच्छा मुकाबला हुआ। गंथर ने शानदार जीत हासिल की।

ये भी पढ़ें- Manchester City ने Liverpool का तोड़ा सपना, छठी बार EPL का खिताब जीतकर रचा इतिहास

3) आलिया और शॉट्जी के बीच भी मुकाबला हुआ। दोनों सुपरस्टार्स ने अच्छा प्रदर्शन किया। आलिया ने अच्छी जीत हासिल की।

4) फैटल 4वे मुकाबला यूनिफाइड टैग टीम चैंपियनशिप के लिए देखने को मिला। द उसोज, एंजल और हम्बर्टो, एरिक आइवर और बच, रिज हॉलेंड के बीच हुआ। द उसोज ने अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर ली।

5) भारतीय मूल के दिग्गज और पूर्व WWE चैंपियन जिंदर महल का मुकाबला शिंस्के नाकामुरा के साथ हुआ। जिंदर महल के साथ शैंकी भी मौजूद थे। जिंदर महल को इस बार करारी हार का सामना करना पड़ा। नाकामुरा ने जिंदर महल क की हालत इस मैच में खराब कर दी थी।

6) नटालिया और रोड्रिगेज के बीच भी सिंगल मुकाबला हुआ। रोड्रिगेज ने इस मुकाबले में जीत हासिल की।

7) मेन इवेंट में रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए शानदार मैच हुआ। रोमन रेंस ने एक बार फिर मैकइंटायर को हराकर अच्छी जीत हासिल की।