30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WWE Live Event: भारतीय मूल के सुपरस्टार की करारी हार, Roman Reigns ने मचाया जबरदस्त बवाल

WWE के लाइव इवेंट में सभी सुपरस्टार्स ने अपना दमखम दिखाया। रोमन रेंस ने भी मेन इवेंट में जबरदस्त काम किया। जानिए चैंपियनशिप मैचों में किसकी जीत हुई और किसकी हार?
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 25 Apr 2022, 12:04 PM IST

wwe live event results from binghamton roman reigns

रोमन रेंस का जलवा जारी

WWE का शानदार लाइव इवेंट रविवार को Binghamton, न्यूयॉर्क में हुआ। इस लाइव इवेंट में फैंस को बहुत मजा आया। सुपरस्टार्स ने भी अपना दमखम दिखाया। मेन इवेंट में रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर का जलवा एक बार फिर फैंस को देखने को मिला। फैंस ने भी अपने-अपने चहेते सुपरस्टार्स को खास अंदाज में चीयर किया। ब्लू ब्रांड के लगभग सभी बड़े सुपरस्टार्स ने इस इवेंट में हिस्सा लिया। चैंपियनशिप मुकाबले भी इस इवेंट में फैंस को देखने को मिले।


लाइव इवेंट के नतीजे क्या रहे?

1) WWE सुपरस्टार रिकोशे और जिंदर महल के बीच इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच इस लाइव इवेंट में हुआ। रिकोशे ने जिंदर महल को हराकर अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर ली।

2) गंथर ने भी इस बार हमेशा की तरह अपना दमखम दिखाया। उन्होंने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए मंसूर को मात दी।

3) शार्लेट फ्लेयर और आलिया के बीच स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप के लिए मुकाबला हुआ। फ्लेयर ने आसानी से आलिया को हराकर अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर ली।

4) द उसोज और द वाइकिंग रेडर्स के बीच भी स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियनशिप मैच देखने को मिला। ये मुकाबला बहुत ही जबरदस्त रहा था और द उसोज ने अंत में अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर ली।

5) शेमस को इस बार करारी हार का सामना करना पड़ा था। कोफी किंग्सटन ने उन्हें हराया।

6) शिंस्के नाकामुरा ने सैमी जेन को शानदार मुकाबले में हराया।

7) साशा बैंक्स और नेओमी ने नटालिया और शायना बैजलर को WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच में हराया।

8) मेन इवेंट में रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर के बीच WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच हुआ। दोनों ने एक दूसरे पर जमकर हमला किया और कुछ अच्छे मूव्स लगाए। अंत में रोमन रेंस ने अपनी चैंपियनशिप शानदार अंदाज में डिफेंड की।