31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय स्टार Veer Mahaan ने बाप-बेटे की जोड़ी को WWE रिंग में किया ‘अधमरा’,शो में मचा खतरनाक बवाल

Raw के एपिसोड में इस बार काफी कुछ देखने को मिला। भारतीय सुपरस्टार वीर महान ने एक बार फिर बवाल मचाया। वीर महान ने इस बार बड़ी जीत हासिल की। जानिए शो में क्या-क्या खास रहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 14 Jun 2022, 8:41 AM IST

wwe raw result 13 june 2022 veer mahaan win raw mysterio attacks

फोटो क्रेडिट- WWE

WWE RAW का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा। कई शानदार मुकाबले इस शो में देखने को मिले। मनी इन द बैंक इवेंट को लेकर यहां ब्लिडअप देखने को मिला। कई सुपरस्टार्स ने लैडर मैच के लिए क्वालीफाई किया। कुछ नई स्टोरीलाइन्स पर भी इस बार काम हुआ। रॉ के सभी सुपरस्टार्स ने इस बार अच्छा काम किया। शुरूआत से लेकर मेन इवेंट तक फैंस ने अपने-अपने सुपरस्टार्स को चीयर किया।

शो में हुए मैचों के नतीजे:

-
मिज टीवी में इस बार पॉल हेमन नजर आए। इसके बाद रिडल ने भी एंट्री की। रिडल ने कहा कि वो इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में रोमन रेंस को हराएंगे। रिडल और पॉल हेमन के बीच काफी बातचीत हुई। अंत में रिडल भारी पड़े।

- मोंटेज फोर्ड का मुकाबला जिम्मी उसो के साथ हुआ। ये मैच काफी हुआ और इसमें काफी बवाल देखने को मिला। जिम्मी उसो ने पिनफॉल के जरिए इस मुकाबले में फोर्ड को हरा दिया।

- एलेक्सा ब्लिस और लिव मॉर्गन का मुकाबला ड्रूड्राप और निक्की ASH के साथ हुआ। ये मनी इन द बैंक के लिए क्वालिफाईंग मुकाबला था। एलेक्सा ब्लिस और लिव मॉर्गन ने इस मुकाबले में जीत हासिल की।

-एजेक्यूल और केेविन ओवेंस के बीच भी मुकाबला देखने को मिला। दोनों के बीच काफी अच्छा मैच रहा। एजेक्यूल ने काउंट आउट के जरिए केविन ओवेंस को हरा दिया।

-सेड्रिक एलेक्जेंडर का मुकाबला MVP के साथ हुआ।MVP के साथ ओमोस भी थे। MVP ने इस मुकाबले में आसान जीत हासिल कर ली।

-सैथ रॉलिंस और एजे स्टाइल्स के बीच मनी इन द बैंक के लिए क्वालिफाईंग मुकाबला हुआ। दोनों ने फैंस को अच्छा मैच दिया। सैथ रॉलिंस की इस मुकाबले में जीत हो गई।

-रिडल ने सिएम्पा को पिनफॉल के जरिए हराया।

- मुस्तफा अली और चैड गेबल के बीच भी मैच हुआ। अली को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

- भारतीय सुपरस्टार वीर महान का मुकाबला इस हफ्ते रे मिस्टीरियो के साथ हुआ। वीर महान े इस बार भी काफी बवाल मचाया और रे मिस्टीरियो की हालत खराब कर दी। रे मिस्टीरियो बिल्कुल भी चुनौती वीर महान को नहीं दे पाए। वीर महान ने रे मिस्टीरियो को आसानी से जीत लिया। वीर महान ने रे मिस्टीरियो के बेटे डॉमिनिक मिस्टीरियो को भी इस बार बुरी तरह मारा।

- ऑस्टिन थ्योरी और बॉबी लैश्ले के बीच बॉडी ब्लिडिंग कॉन्टेस्ट हुआ। इसमें बॉबी लैश्ले ने जीत हासिल कर ली। हालांकि थ्योरी ने बाद में अपने माइंडगेम से लैश्ले की हालत खराब कर दी।