5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Veer Mahaan ने WWE रिंग में 256 दिन तक चैंपियन रहने वाले दिग्गज को कूटा, मेन इवेंट में हुई तोड़फोड़

WWE के बड़े इवेंट में वीर महान का जलवा एक बार फिर देखने को मिला। दिग्गज सुपरस्टार को उन्होंने हराया और बादशाहत कायम रखी। जानिए इस शो में क्या-क्या देखने को मिला।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 19 Jun 2022, 1:27 PM IST

wwe saturday night main event result rapid city South Dakota veer

फोटो क्रेडिट- WWE

WWE द्वारा हर हफ्ते अपने फैंस के लिए लाइव इवेंट्स के आयोजन कराए जाते हैं। शनिवार और रविवार को इनका आयोजन होता है। रॉ और स्मैकडाउन सुपरस्टार्स इनमें अपनी ताकत दिखाकर फैंस का मनोरंजन करते हैं। खैर इस बार 18 जून को WWE द्वारा सटरडे नाइट मेन इवेंट का आयोजन किया गया। स्मैकडाउन के शो के बाद ये कराया गया। रैपिड सिटी, साउथ डकोटा में ये लाइव इवेंट हुआ। फैंस ने अपने चहेते सुपरस्टार्स को खास अंदाज में चीयर किया। आइए जानते हैं इस शो में क्या-क्या खास हुआ।

1) द उसोज और न्यू डे की बीच इस शो में WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच हुआ। द उसोज ने मैच जीतकर अपनी चैंपियनशिप डिफेंड की।

2) भारतीय सुपरस्टार वीर महान का मुकाबला रॉबर्ट रूड के साथ हुआ। वीर महान ने एक बार फिर रूड को धराशाई कर दिया। रूड को लगातार वीर महान हर इवेंट में हरा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- 3 टीमें जो वनडे क्रिकेट में 500 रन ठोकने का माद्दा रखती है

3) थ्योरी और मोंटेज फोर्ड के बीच पोज-ऑफ हुआ। क्राउड के वोट के बाद फोर्ड की जीत हुई।

4) थ्योरी और फोर्ड के बीच यूएस चैंपयिनशिप के लिए मैच हुआ। थ्योरी ने अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर ली।

5) बियांका ब्लेयर, बैकी लिंच और असुका के बीच Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। बियांका ब्लेयर ने अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर ली।

6) आलिया ने शायना बैजलर को हराया। इस मैच में नटालिया ने दखलअंदाजी की। इसके बाद आलिया और रोड्रिगेज का मुकाबला बैजलर और नटालिया के साथ हुआ। आलिया और रोड्रिगेज ने जीत हासिल की।

7) गंथर ने नाकामुरा और रिकोशे को हराकर अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डिफेंड की।

8) मेन इवेंट में ड्रू मैकइंटायर और सैमी जेन के बीच स्ट्रीट फाइट मैच हुआ। मैकइंटायर ने सैमी जेन को इस मुकाबले में हराया।

रिजल्ट्स सौजन्य- Fightful