30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीर महान का रौद्र रूप देखकर WWE रिंग में जॉन सीना का दोस्त कांपा, भारतीय स्टार ने मचाया बवाल

वीर महान का खतरनाक अंदाज WWE के इवेंट में जारी है। इस बार उन्होंने दिग्गज रेसलर को हराकर अपनी बादशाहत जारी रखी। आए दिन अब वो अपने प्रतिद्वंदियों की हालत खराब कर रहे हैं। फैंस को भी उनका ये रन देखकर बहुत मजा आ रहा। खैर WWE के इस बार खास इवेंट में सुपरस्टार्स ने अपना दम दिखाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 11 Jul 2022, 1:11 PM IST

ssdhsdlvkhv.jpeg

फोटो क्रेडिट- WWE

वीर महान का रॉ में पुश रोक दिया गया है लेकिन वो संडे स्टनर इवेंट में हर बार मैच लड़ रहे हैं। इस बार वाको में इसका आयोजन किया गया है और फैंस को जबरदस्त इंटरटेनमेंट प्राप्त हुआ। रॉ रोस्टर के सभी सुपरस्टार्स ने अपने फैंस का जमकर मनोरंजन किया। एक से एक मैच इस बार शो में हुए और फैंस ने बहुत मजा इस शो का लिया। WWE द्वारा पूरे हफ्ते अपने फैंस का इंटरटेनमेंट किया जाता है और इस वजह से लगातार शोज होते हैं। रॉ और स्मैकडाउन के अलावा भी हाउस शो के जरिए फैंस का दिल जीता जाता है। इस बार शो में रॉ सुपरस्टार्स ने अच्छा एक्शन दिखाया। मेन इवेंट भी काफी मजेदार रहा। आइए देखते हैं कि कौन-कौन से मैच इस बार हुए।


1- इजक्यूल और सिएम्पा का पंगा लगातार जारी रहा। सिंगल मैच में इजक्यूल की जीत हो गए है।

2- डाना ब्रूक ने इस बार डूड्रॉप कार्मेला को हराकर अपने 24/7 चैंपियनशिप रिटेन कर ली।

3- हमारे भारतीय सुपरस्टार वीर महान का मुकाबला इस बार जॉन सीना के दोस्त आर ट्रुथ के साथ हुआ। वीर महान ने आर ट्रुथ की हालत खराब कर दी और बड़ी जीत हासिल की।


4- फिन बैलर का मुकाबला इस बार डामिनिक मिस्टीरियो के साथ हुआ। बैलर की जीत हुई।

5- ऑस्टिन थ्योरी को इस बार झटका लगा। डॉल्फ जिगलर के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

6- ओमोस और सेड्रिक एलक्जेंडर की राइवलरी इस बार भी जारी रही और ओमोस की जीत हुई।

यह भी पढ़ें- भारतीय स्टार वीर महान के खिलाफ WWE ने रची साजिश, पाकिस्तानी रेसलर की वजह से कंपनी से होगी छुट्टी!


7- बैकी लिंच को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा। असुका ने उन्हें मात दी।

8- मेन इवेंट मैच में सैथ रॉलिंस और रिडल के बीच स्ट्रीट फाइट हुई। इस मैच में काफी एक्शनन देखने को मिला। सैथ रॉलिंस की इस बार फिर से हार हो गई है। रिडल का अच्छा परफॉर्मेंस लगातार जारी है।

रिजल्ट्स सौजन्य- wrestlinginc.com