WWE रिंग में भारतीय सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) इस समय जलवा दिखा रहे हैं। Raw में हर हफ्ते अपने प्रतिद्वंदियों को वो पीट रहे हैं। हालांकि अभी तक लोकल रेसलर्स के साथ ही उनका मुकाबला हुआ है। इस हफ्ते रॉ में शायद उन्हें नया प्रतिद्वंदी मिलेगा। फैंस भी चाहते हैं कि वीर महान को अब किसी बड़े रेसलर ने चुनौती देनी चाहिए। खैर वीर महान ने एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए पूरे रोस्टर को धमकी दे दी है।