फैंस को इस इवेंट में आएगा मजा
रोमन रेंस इस बार सिंगल एक्शन में नजर नहीं आएंगे। बहुत लंबे समय बाद ऐसा होगा कि वो अपना टाइटल डिफेंड नहीं करेंगे। कुछ चैंपियनशिप मैच जरूर इस इवेंट में होंगे और फैंस को नए चैंपियन भी देखने को मिल सकते हैं। WWE ने भी कोई ना कोई बड़ा सरप्राइज इस इवेंट के लिए जरूर प्लान किया होगा। WWE के बड़े सुपरस्टार्स सैथ रॉलिंस, रोमन रेंस, रैंडी ऑर्टन, रोंडा राउजी, शार्लेट फ्लेयर, कोडी रोड्स इस इवेंट में अपना जलवा दिखाएंगे। मैच कार्ड को अगर अब देखेंगे तो इसमें से कुछ मुकाबले पिछले महीने रेसलमेनिया में भी हो चुके हैं। इस बार रीमैच देखने को मिलेगा। ब्रॉक लैसनर की वापसी भी इस इवेंट में हो सकती है। अगर ऐसा होगा तो फिर ये फैंस के लिए सबसे बड़े सरप्राइज होगा। सभी की नजरें रोंडा राउजी और फ्लेयर के ऊपर होंगी। इस बार राउजी नई चैंपियन बन सकती हैं। रोमन रेंस और मैकइंटायर की सिंगल राइवलरी भी यहां से शुरू हो सकती है।
ये भी पढ़ें: फैंस को मदहोश करने वालीं Sunny Leone ने फेवरेट भारतीय क्रिकेटर का नाम बताया, नाम लेते ही करने लगीं ब्लश