8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू: सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर 

दक्षिणी कश्मीर में पुलवामा जिले के नैना बाटपोरा गांव में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने बुधवार को फिर से अभियान शुरू किया और दो आतंकियों को मार गिराया। 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 20 Jan 2016, 11:39 AM IST

encounter

encounter

दक्षिणी कश्मीर में पुलवामा जिले के नैना बाटपोरा गांव में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने बुधवार को फिर से अभियान शुरू किया और दो आतंकियों को मार गिराया। फिलहाल गांव में सर्च ऑपरेशन जारी है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक मारा गया आतंकवादी हिजबुल मुजाहिदीन का एक उच्च कमांडर बताया गया है। इस बीच गांव के मस्जिद में मौजूद आम लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।

सूत्रों ने बताया कि नैना बाटपोरा गांव में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ मंगलवार शाम उस समय शुरू हुई जब राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान दस्ते और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने आतंकवादियों की मौजूदगी की एक खुफिया सूचना के आधार पर वहां संयुक्त अभियान छेड़ा।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल के जवान गांव में एक इलाके की ओर बढ़ रहे थे तभी आतंकवादियों ने उन पर स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाई।

मौके पर पहुंचे अतिरिक्त बलों ने आतंकवादियों के भाग निकलने के किसी भी प्रयासों को विफल करने के मकसद से गांव की घेराबंदी कर दी। बाद में अंधेरा बढऩे पर अभियान रोक दिया गया।

सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के खिलाफ सुबह अभियान फिर से शुरू किया गया। अंदेशा है कि आतंकवादियों की संख्या दो से तीन के बीच हो सकती है।